झालावाड़

बकानी गौण मंडी परिसर में कारें धुल रही पीने के पानी से

समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू
less than 1 minute read
Cars burnt in cars at Bakani Gaur Mandi premises with drinking water
बकानी गौण मंडी परिसर में कारें धुल रही पीने के पानी से

बकानी. गौण कृषि उपज मंडी में किसानों एंव आमजन के लिए बनाई गई पेयजल टंकी का इस्तमाल इन दिनों निजी वाहन धुलाई में हो रहा है। लगभग 20 सालों से बकानी गौण मंडी में नियमित जिन्सों की तुलाई नहीं होने के कारण लोगों ने गौण मंडी को वाहन धुलाई केन्द्र बना रखा था। इस मामले में जब मंडी व्यवस्यापक कैलाश गुप्ता से बात की तो उन्होंने कहा कि मंडी में ऐसे वाहन धोने की इजाजत किसी ने नहीं दी है।
गौण मंडी परिसर में सोमवार से समर्थन मूल्य पर गेहूं की तुलाई शुरू हो गई है। खरीद एजेंसी तिलम् संघ कोटा के व्यवस्थापक फूलचन्द चौधरी, उपाध्यक्ष सीताराम लोधा ने तोल काटे का पूजन अर्चना के साथ तोल शुरू किया।
व्यवस्थापक ने बताया कि प्रथम दिन 6 5 क्विटंल गेहूंकी तुलाई हुई हैं अभी किसान गेहूं की फसल तैयार करने में लगे हुए हैं। इस बार ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इस बार 1 बीघा के 8 क्विटंल गेहूं तुलवा सकता है। राज्य सरकार के द्वारा 18 40 रुपए प्रति क्विटंल के हिसाब से समर्थन तय किया गया है।
छलनी का विरोध
समर्थन मुल्य के तोल केन्द्र पर सोमवार को सरसों के लिए छलनी मशीन लगाने पर भारतीय किसान संघ के कार्यकताओं ने विरोध कर मशीन बन्द करवा दी।
किसान संघ का आरोप हैं कि एक कट्टी छलनी करने के किसानों से 10 रुपए लिए जा रहे हैं। किसान संघ के तहसील अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान एंव रामप्रसाद प्रजापति एंव किसानों के द्वारा विरोध करने के बाद किसानों को बिना छलनी के ही माल तोला गया।

Published on:
26 Mar 2019 10:57 am