झालावाड़

धर्मसभा में युवाओं से किया संगठित रहने का आव्हान

-नवसंवत्सर पर हुआ आयोजन
less than 1 minute read
Challenges of youth to be organized in the Synod
धर्मसभा में युवाओं से किया संगठित रहने का आव्हान

धर्मसभा में युवाओं से किया संगठित रहने का आव्हान
-नवसंवत्सर पर हुआ आयोजन
झालावाड़. नव संवत्सर पर शनिवार रात गढ़ भवन परिसर में भारतीय नववर्ष समारोह समिति की ओर से धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथियों पीपाधाम के पीठाधीश्वर संत झंकारेश्वर दास त्यागी, गऊ घाट आश्रम के संत निरंजन नाथ, विद्या भारती के क्षैत्रीय संगठन मंत्री शिवप्रसाद, समिति के संरक्षक विजय यादव, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक दिलीप जैन, समिति के संयोजक महिपाल सिंह शक्तावत, सह संयोजक रमेश प्रजापत ने मां भारती के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर वक्ताओं युवाओं से से संगठित रहने का आव्हान किया। उन्होने कहा कि समाज को पाश्चात्य संस्कृति को छोड़कर भारतीय संस्कृति को अपनाना होगा। हमारी भूमि धार्मिक योगियों की भूमि है। इमें उनका अनुसरण करना चाहिए। संचालन पूनमचंद राठौर ने किया।
-इनका रहा सहयोग
इस अवसर पर कार्यक्रम में सहसंयोजक शैलेन्द्र सोनी, कोषाध्यक्ष धमेन्द्र शर्मा, रघुवर सिंह, अशुंल पंवार, अजय प्रधान, अनिल जैन, युवा प्रमुख मिहर, गोविन्द मेहरा, महिला युवा वाहिनी मिथलेश, रेखा राठोर, ज्योति पारेता, प्रीति शर्मा, राधेश्याम, दानमल मीणा, कुलदीप शर्मा, पिंकू प्रजापत, गोपाल सेन, लोकेश शर्मा, दीपक प्रजापत, अजय चौरसिया, मुकेश मेहरा, देवेन्द्र सिंह राठौड़, सुनील गुप्ता, रामस्वरूप गौड़, राजू जोशी, तेजकरण सेन, लक्की गुर्जर, विधा अग्रवाल, बबली सेन, शकुन्तला गौतम, सीमा सेन, रेखा सेन, बबीता व निर्मला मेरोठा सहित कई कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था में सहयोग किया।
-(पत्रिका संवाददाता जितेंद्र जैकी, झालावाड़)

Published on:
07 Apr 2019 06:19 pm