झालावाड़

..राजस्थान में CM 16 नवंबर को भर सकती हैं नामांकन, इस विधानसभा क्षेत्र से करेंगी दावेदारी!

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Nov 04, 2018
Feature image

झालावाड़।

प्रदेश में चुनावी दौर के चलते तीन दिवसीय दौरे पर आई सीएम वसुंधरा राजे ने विधानसभा का चुनावी दौरा रविवार को पूरा किया। सीएम रविवार को अपनी विधानसभा झालरापाटन के लोगों से जनसंवाद कर जयपुर के लिए रवाना हो गई।

दौरे के अंतिम दिन सीएम ने कहीं भी सभा नहीं की लेकिन व्यक्तिगत रुप से लोगों से जरुर मिली। सीएम राजे रविवार सुबह करीब 10.30 बजे पृथ्वी विलास पैलेस से रवाना होकर आदर्श विद्या मंदिर पहुंची, जहां संघ के डॉ.डीके जैन, विभाग प्रचारक विकास, जिला कार्यवाहक राधेश्याम पारेता से करीब 40 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद सीएम भाजपा कार्यकर्ता व पूर्व पार्षद राजकुमार राठौर के निधन पर उनके गिन्दौर स्थित घर पहुंची, उन्होंने परिजनों को ढ़ांढस बंधाकर राठौर के चुनाव में किए गए सहयोग को याद किया।


व्यापारियों, चिकित्सकों व प्रबुद्धजनों से किया संवाद-

सीएम वसुन्धरा राजे ने अपने दौरे के तीसरे दिन करीब 4 घंटे तक व्यापारियों, चिकित्सकों, प्रबुद्धजनों, सीए, वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों, सामाजिक संगठनों आदि से कोठी के गेट पर लगे टेंट में ही संवाद किया। और कहा कि जो भी आपकी मांगे है, वह आने वाले समय में पूरी होगी, जिले में विकास की गति नहीं रुके, यह आपकी जिम्मेदारी है। आप सब लोग परिवार के लोग है। अब आप लोगों को काम संभालना है।

इस दौरान सीएम से चन्द्रकांता मेघवाल, रामकुमार मेहता,नीतू वर्मा सहित कई लोग मिले, इसे टिकिट मांगने से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इससे पूर्व सीएम रायपुर, पिड़ावा,सुनेल और झालरापाटन में बूथ समिति के लोगों से बात कर चुकी है। वहीं संभावना जताई गई है की सीएम राजे 16 नवम्बर तक पर्चा दाखिल कर सकती हैं। लोगो से मिल सीएम करीब 5.15 बजे पं.दीनदयाल कोलोना हवाई पट्टी से हैलीकॉप्टर से जयपुर के लिए रवाना हुई।

Updated on:
04 Nov 2018 07:47 pm
Published on:
04 Nov 2018 07:43 pm