झालावाड़

परोपकार-सेवा से आनंद की अनुभूति

वृद्धाश्रम में लगे मेगा चिकित्सा शिविर में ८४३ रोगियों की जांच
3 min read
patrika
परोपकार-सेवा से आनंद की अनुभूति

झालरापाटन. श्रीमन् नारायण वृद्धाश्रम समिति के तत्वावधान में रविवार को वृद्धाश्रम में मेगा जांच और चिकित्सा परामर्श शिविर लगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान लोक सेवा आयोग पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि गरीब और असहाय की सेवा ही सच्ची नारायण सेवा है। अध्यक्षता कर रहे नगरपालिका अध्यक्ष अनिल पोरवाल ने कहा कि परोपकार व सेवा कार्य करने से सुखद आंनद की अनुभूति होती है। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी महावीर सिंह सिसोदिया ने वृद्धाश्रम समिति की ओर से समाज सेवा के नियमित कार्यों की सराहना करते हुए अन्य संस्थाओं को भी इस प्रकार के पुण्य कार्य करने का सुझाव दिया।

संस्था अध्यक्ष मोहनलाल सोनी ने समिति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। शिविर प्रभारी धर्मेन्द्र सेठी, बालकृ़ष्ण सेठिया व मनीष सोनी ने बताया कि ८४३ मरीजों को परामर्श दिया। इसमें नेत्र के २२०, सर्जरी ३०, एलर्जी ७५, पेट और गैस रोग ६९, नाक कान गला ७८, चर्म रोग ९३, दंत रोग २९, फिजिशियन ६८, प्रसूति २७, फिजियोथेरिपी ४६, अस्थि रोग ५४, डाइटिशियन ३२, शिशु रोग २२ को परामर्श देकर नि:शुल्क दवाइयां वितरित की।

सद्गुरू सेवा संघ ट्रस्टी मनोज शर्मा ने बताया कि शिविर में चिह्नित मोतियांबिंद के २१ रोगियों का आंनदपुर ले जाकर ऑपरेशन कराकर लाया जाएगा। विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक निर्मल कुमार सकलेचा, तहसीलदार योगेश अग्रवाल, शहर थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद, समाज सेवी विरेन्द्र सिंह एडवोके ट, सीएमएचओ डॉ. साजिद खान, सर्राफा व्यापार संघ अध्यक्ष गोविंद लाल सेठिया ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन गोविंद शर्मा ने किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचरण शर्मा ने अवलोकन किया।

इन्होंने किया उपचार

शिविर में एलर्जी एवं श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील विजय, वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ. केएम जैन, पेट एवं लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष मेहता, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेन्द्र जैन, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ शेल अग्रवाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा गुप्ता, फिजिशियन डॉ. विनित अग्रवाल, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. बीके पाटीदार, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद पाटीदार, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राजकुमार चौरासिया, डाइटिशियन, संजय छीपा, कपिल जैन, राकेश दांगी, गिरिराज दांगी, कमलेश नागर, हरिशनागर, आशीष कुमार, गिरिराज ने रोगियों की जांच की।

शिविर में इनका रहा विशेष सहयोग

शिविर में प्रहलाद सिंह आमेठा, देवकरण गुर्जर, कैलाशचंद शर्मा, ललित शर्मा, हरदयाल स्वामी, नेमीचंद सोनी, जगदीश पोरवाल, ओमप्रकाश मंत्री, नारायण लाल सुमन, यशोवर्धन बाकलीवाल, राधेश्याम चौरासिया, अंबेश मीणा, मंगल गुर्जर, निखिल सेठी, जगदीश पोरवाल, विजय राठौर, राजेश्वरी गरवाल, बबीता सेठी, पूजा विजय, रिचा सोनी, यशोदा तिवारी, प्रियंका सेठिया, विनिता खण्डेलवाल, दीपा गुप्ता, कौशल्या, संतोष, कृष्णा का सहयोग रहा।


रक्तदान से बढ़कर पुण्य कार्य कोई ओर नहीं

भवानीमंडी. व्यापार महासंघ के तत्वावधान में रविवार को सीएचसी में रक्तदान शिविर लगा। इसमें ३२२ लोगों ने रक्तदान किया। इससे पूर्व सभी व्यापारी जैन बोर्डिंग में एकत्र हुए, जहां से रैली के रुप में चिकित्सालय परिसर पहुंचे, जहां शिविर में भाग।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी कमल सिंह यादव ने कहा कि रक्तदान से पुण्य काम कोई ओर नहीं है। इस दौरान वरिष्ट चिकित्सक जेके अरोड़ा, डॉ हेमंत शर्मा, जिला खाद्य व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश नाहर, पालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर, उपाध्यक्ष विनय पोरवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीता पाण्डे, पूर्वपालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर विशिष्ट अतिथि थे। वहीं व्यापार महासंघ के अध्यक्ष प्रितपाल सिंह, नरेश माधवानी, प्रकाश गुप्ता, हरीश राठौर, अमीत सांवला, नीटू चौधरी, दुर्गाशंकर ठेकेदार, चेतराज गहलोत, अब्दुल समद खान, संदेश पोरवाल, मनिंदर भाटिया, मनमोहन पाटीदार आदि ने रक्तदान किया।

शहीद को दी श्रद्धांजलि

पिड़ावा. कस्बे में रविवार को रक्तदाता समूह के सहयोग से यौमे शहादत के मौके पर जील एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा शहीद मुकुट बिहारी को समर्पित रक्तदान शिविर सीएचसी में लगा। सर्व समाज के लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी दी। वही हेमड़ा निवासी समाजसेवी अरुण तिवारी के निधन पर 2 मिनट का मोन रखा।सोसायटी सचिव शाहिद मोहम्मद ने बताया कि शिविर में 105 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस दौरान रामलाल चौहान, निर्मल शर्मा, साबिर मोहम्मद, डॉ. विकास जैन, भूपेंद्र जैन, भागचंद दांगी, कमल कासलीवाल, रघुनाथ सिंह, सुल्तान सिंह, दिनेश राठौर, मान सिंह चौहान, गौरव, दीपक, विशाल गुप्ता, इमरान, अक्षय, दीपक ने सहयोग किया।

देहदान और नेत्रदान के संकल्प पत्र भरे

भवानीमंडी. रक्तदान शिविर के दौरान दंपत्ती रंजीता पाण्डे व मनोज पाण्डे, पूर्वपालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर, व्यापार महासंघ अध्यक्ष प्रितपाल सिंह, अमित सांवला, कैलाश राठौर, बालाराम, रमेश बैरवा, राजकुमारी बैरवा, रमेश गुप्ता, शंकरलाल व रविराम चतुर्वेदी सहित ११ लोगों ने देहदान संकल्प पत्र भरे। वहीं ११० लोगों ने पत्र भर नेत्रदान का संकल्प किया।

Updated on:
01 Oct 2018 03:40 pm
Published on:
01 Oct 2018 03:40 pm