झालावाड़

राजस्थान की यह कलक्टर जेल पहुंची…….पूरा मामला जानने के लिए पढि़ए खबर

जिला कलक्टर डा. भारती दीक्षित अचानक जेल पहुंची और उन्होंने जेल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए

less than 1 minute read
राजस्थान की यह कलक्टर जेल पहुंची.......पूरा मामला जानने के लिए पढि़ए खबर

झालावाड़. जिला कलक्टर डा. भारती दीक्षित ने शुक्रवार को जिला कारागृह झालावाड़ का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जिला कारागृह स्थित समस्त वार्डों, बैरकों,जेल लंगर का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर ने महिला एवं पुरूष बैरक में कैदियों से उनके अपराधों की जानकारी लेकर उनको भविष्य में अपने जीवन में सुधार लाने एवं अच्छे कार्यों को करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद जिला कलक्टर ने जेल में लॉन्ड्री सिस्टम को देखा एवं वहां कार्यरत कैदियों से भी उनके अपराधों की जानकारी लेते हुए जीवन शैली में सुधार लाने की बात कही। जिला कलक्टर ने जेल में कैदियों के शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से चलाई जा रही पाठशाला में कैदियों से उनको दी जाने वाली शिक्षा के स्तर की जानकारी ली।

भोजन चखकर गुणवत्ता की जांच
जिला कलक्टर ने बंदियान लंगर पहुंचकर बंदियों को खिलाए जाने वाले भोजन को चखकर भोजन की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने जेल में साफ.- सफाई व वृक्षारोपण की उत्तम स्थिति की सराहना की। जिला कलक्टर ने बंदियों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुना। बंदियों ने नियमित पेशी पर न जाने की समस्या बताई गई।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक वैभव भारद्वाज चिकित्साधिकारी पवन मेहरा कारापाल मोहन लाल मीणा, महा मुख्य प्रहरी ओमप्रकाश, मुख्य प्रहरी लक्ष्मीनारायण ताखर एवं कारागृह का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 28 जून को
झालावाड़। जल जीवन मिशन एवं अटल भू.जल योजनान्तर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक जिला कलक्टर डॉण् भारती दीक्षित की अध्यक्षता में 28 जून को दोपहर 3.30 बजे मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार झा ने दी।

Published on:
24 Jun 2022 07:35 pm
Also Read
View All