झालावाड़

मांगों को लेकर कड़ाके की सर्दी में धरने पर बैठे हैं कुक कम हेल्पर

खानपुर विधायक पहुंचे उनकी समस्या सुनने

2 min read
Cook cum helpers are sitting on strike in the harsh winter
झालावाड़ में अपनी मांगों को लेकर मिनी सचिवालय के सामने धरने पर बैठे कुक कम हेल्पर।

झालरापाटन व बकानी ब्लॉक के स्कूलों में लगे कुक- कम हेल्परों को हटाने के विरोध में हेल्परों का धरना मिनी सचिवालय के सामने दो दिन से जारी है। कूक कम हेल्पर संघर्ष समिति के बेनर तले विरोध प्रदर्शन जारी है। बुधवार को खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर हेल्पर संघ की मांगों के बारे में जिला कलक्टर से बात की, इस पर जिला कलक्टर ने सभी लोगों को हटाने की बजाए अन्य जगह काम पर लगाने का आश्वासन दिया।


कुक कम हेल्पर संघ बाड़मेर जिलाध्यक्ष बलिया देवी गोस्वामी ने कहा कि कूक कम हेल्पर के साथ अत्याचार हो रहा है। हमारी 11 सूत्री मांग है। सभी को स्थायी कर संतोषप्रद मानदेय दिया जाना चाहिए। जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में बताया कि राजस्थान अंशकालिक संविदा भर्ती नियम के स्थान पर फुट टाईम किया जाए क्योंकि हम विद्यालय में पूरे दिन काम करते है। मानदेय 2003 रुपए से बढ़ाकर 18000 हजार किया जाए।


कुछ स्कूलों में कुक कम हैल्पर को बार-बार हटाया जाता है। जो 10 से 15 साल से कार्यरत है उन्हें स्थाई किया जाए। वेतन प्रतिमाह खाते में आए। कई बार छह माह तक वेतन नहीं आने से घर चलाना मुस्किल हो जाता है। अन्य सरकारी कर्मचारियां की तरह ही कुक कम हेल्पर का बीमा किया जाए। खाना बनाने की पोशाक दी जाएं। वर्ष में दो बार खाना बनाने की पोशाक दी जाए। प्रबोधक व विद्यालय सहायक की तर्ज पर राज्य सरकार नियमानुसार स्थाई करें।


राज्य कर्मचारियों की तर्ज पर वृद्धावस्था पैंशन दी जाए। राजकीय कर्मचारी की तरह की मेडिकल सुविधा दी जाए। ग्रीष्मकालीन, दीपावली व शीतकालीन अवकाश मानदेय दिया जाए। बकानी व झालरापाटन ब्लॉक में एक एनजीओ द्वारा भोजन दिया जाने वाला भोजन बंद करके एसएमसी के द्वारा ही भोजना तैयार करवाया जाए, ताकि लंबे समय से स्कूलों में सेवाएं दे रहे कुक-कम हेल्पर बेरोजागर नहीं हो। इस मौके पर बड़ी संख्या में हेल्पर मौजूद रहे।

Published on:
04 Jan 2024 03:48 pm