झालावाड़

हषोल्लास से सम्पन्न हुआ दीपो का महापर्व

-धन धान्य की देवी महालक्ष्मी की घर-घर हुई आराधना-पांच दिनों तक रही धार्मिक कार्यक्रमों की धूम

2 min read
हषोल्लास से सम्पन्न हुआ दीपो का महापर्व

हषोल्लास से सम्पन्न हुआ दीपो का महापर्व

-धन धान्य की देवी महालक्ष्मी की घर-घर हुई आराधना
-पांच दिनों तक रही धार्मिक कार्यक्रमों की धूम
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का संदेश देने वाले पांच दिवसीय दीपोत्सव के महापर्व दीपावली जिले में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने महालक्ष्मी की आराधना, भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना, घास भेरु की सवारी, अन्नकूट सजाए व छप्पनभोग के दर्शन, व पशुओं की पूजा अर्चना की गई। रविवार को अमावस्या की रात महालक्ष्मी के स्वागत के दौरान ज्योति के प्रकाश से रोशन हो गई। शहर में इस दौरान दीवाली पर शाम होते ही घर, बाजार विद्युत सजावट से जगमगा उठे। महिलाओं ने सज संवर कर एक दूसरे के घरो में जाकर दीपक सजाएव दीवाली की शुभकामनाएं दी। देर रात तक आतिशबाजी व फटाखों की गूंज वातावरण में सुनाई देती रही। दूसरे दिन घरोंं के बाहर गोबर के गोवर्धनजी बनाए गए व पूजा अर्चना की गई। शहर के सत्यनारायण मंदिर में अग्रवाल समाज की ओर से अन्नकूट सजाया गया। इसी प्रकार नृसिंह मंदिर में भी छप्पनभोग की झांकी सजाई गई। बाद में प्रसाद वितरित किया गया। श्रीकृष्ण गौशाला में श्रद्धालुओं ने गायों की पूजा अर्चना की।
-विभिन्न रंगोली से दिया संदेश
शहर में दीपावली पर कई महिलाओं ने अपने घरों के बाहर बनाई रंगोली में सामाजिक जागरुकता का संदेश दिया। कंचन सिटी में स्वाती मालवीय ने प्रथम पूज्य भगवान गणेश की सुंदर रंगोली बनाई वहीं मास्टर कॉलोनी में चारुलता शर्मा ने स्वच्छ भारत की रंगोली में लोगो को सफाई का संदेश दिया। जवाहर कॉलोनी में अलका बागला ने पर्यावरण संतुलन के लिए जागरुक करते हुए पेड़ों की कटाई नही करने की अपील की।
-खेल मैदान में सजाए दीपक
दीपावली पर राजकीय खेल संकुल में सॉफ्टबॉल मैदान में खिलाडिय़ों ने सैकड़ों दीपकों से सजावट की। बाद में खेल सामग्री की पूजा की गई इस अवसर पर राष्ट्रीय कोच और जिला सॉफ्टबॉल सचिव विनोद खरनीवाल, चेयरमैन राधाकृष्णन सिकरवार, अंतर्राष्ट्रीय बेसबॉल खिलाड़ी और अध्यक्ष जिला सॉफ्टबॉल संघ, राष्ट्रीय खिलाड़ी वीरेंद्र सौगरिया व प्रतीक जैन सहित दर्जनों खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
घासभेरु की निकली सवारी, मनाई भाई दूज
झालावाड़. पांच दिवसीय महापर्व दीपावली के तहत मंगलवार को भाई दूज का त्यौहार मनाया गया। वहीं श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर घासभेरु की सवारी भी निकाली। भाईदूज पर घरों में बहनो से भाईयों के तिलक लगाया, मिठाई खिलाई व उनके दीर्घायु की कामना की। भाईयों ने भी बहनो को उपहार भेंट किए। शहर में संजय कॉलोनी से घासभेरु की सवारी निकाली गई। सवारी नगर के मुख्य मार्गो से वापस उसी स्थान पर लौटी इस दौरान मार्ग में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।

Published on:
29 Oct 2019 04:20 pm
Also Read
View All
Suicide: ‘फॉर्म भरने कॉलेज जा रही हूं..’, नर्सिंग छात्रा समेत झालावाड़ में 2 युवतियों ने किया सुसाइड, लाइलाज बीमारी से डिप्रेशन में थी वर्षा

Free Treatment: राजस्थान का निःशुल्क इलाज वाला 113 साल पुराना औषधालय, MP-दिल्ली-गुजरात-असम से भी आते हैं मरीज

झालावाड़ जिले में भीषण सड़क हादसा: पानी टैंकर के नीचे आने से 17 साल के किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

‘सात फेरों’ का वचन भी नहीं निभा रही सरकार, 2 साल से दुल्हन 21 हजार तो, संस्था को 4 हजार का इंतजार

राजस्थान में 1.65 करोड़ की लागत से बने स्टैंड से रोडवेज बस का संचालन शुरू, पूर्व CM वसुंधरा राजे ने किया था उद्घाटन