झालावाड़

नवरात्रा पर भंडारों की धूम, छप्पनभोग की सज रही झांकियां

-गरबा का दौर भी जारी
2 min read
Dhar of the stores on Navaratri
नवरात्रा पर भंडारों की धूम, छप्पनभोग की सज रही झांकियां

नवरात्रा पर भंडारों की धूम, छप्पनभोग की सज रही झांकियां
-गरबा का दौर भी जारी
-जितेंद्र जैकी
झालावाड़. नवरात्रा महोत्सव के समापन की ओर बढ़ते कदम के तहत मंगलवार को दुर्गा सप्तमी पर जिले मेंं कई जगह भंडारे हुए। इस दौरान छप्पनभोग की झांकियां भी सजाई गई। बुधवार को दुर्गाष्टमी, नवमी व दशहरे पर भी भंडारों के आयोजन किए जाएगे। मंगलवार को शहर के रोडवेज बस स्टेंड परिसर में स्थित दुर्गा माता मंदिर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भोजन प्रसादी ग्रहण की। इससे पहले सोमवार रात यहां छप्पनभोग की झांकी सजाई गई। आवासन मंडल कॉलोनी के निकट स्थित कालका माता मंदिर में भी छप्पनभोग की झांकी सजाने के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
-आज होगें कन्या भोजन
नवरात्रा की दुर्गाष्टमी नवमी पर मंदिरों , घरों व कई जगहों पर कन्या भोजन का आयोजन किया जाएगा। नवरात्रा अनुष्ठान व आराधना करने वाले श्रद्धालु पूर्णाहूति पर देवी स्वरुपा कन्याओं को भोजन करा कर यथा सामथ्र्य भेंट देगें।
-यहां भी होगी महाप्रसादी
शहर के आवासन मंडल के सामने सिटी फोन लेन के किनारे पर स्थित ङ्क्षचताहरण हनुमान मंदिर, देवनारायण मंदिर व शीतला माता मंदिर परिसर में शुक्रवार को शाम 5 बजे से भंडारा शुरु होगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष बद्रीलाल गुर्जर ने बताया कि इससे पहले सुबह दस बजे पूर्णाहूति होगी। मंगलपुरा में स्थित श्री इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष निर्मल शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में शुक्रवार शाम पांच बजे से महाप्रसादी भंडारा शुरु होगा। न्यू क्लाथ मार्केट में स्थित पाताल के हनुमान मंदिर परिसर में श्री राम सेवादल की ओर से शुक्रवार को सुबह 11.30 से शाम 4 बजे तक भंडारा होगा। श्रीराम सेवादल के अनिल कसेरा ने बताया कि इससे पहले सुबह 8 बजे से पूर्णाहूति हवन व कन्या भोजन होगा। झालरापाटन में चंद्रभागा नदी के तट पर स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर में 21 अक्टूबर को शाम पांच बजे भंडारा होगा। मंदिर सेवा समिति के पंडि़त संजय कुमार वैष्णव ने बताया कि इस दौरान छप्पनभोग की झांकी व दोपहर में चुनरी उत्सव, तीन बजे से भजन संध्या होगी।
-गरबा नृत्य का दौर जारी
शहर में एक दर्जन से अधिक विभिन्न स्थानों पर की गई देवी की प्रतिमाओं की स्थापना के समक्ष रात्री को गरबा नृत्य का आयोजन जारी है। कई जगह विभिन्न संस्थाओं की ओर से भी गरबा का आयोजन किया जा रहा है। निर्मल शिक्षक ्रप्रशिक्षण संस्थान मुंडेरी में बीएड व बीएसटीसी प्रशिक्षणार्थियों ने डांडिय़ा खेला। लेसिया विद्यालय वृंदावन में गरबा के बाद राम, लक्ष्मण व हनुमान की झांकी बनाकर रावण के पुतले का दहन किया गया।
-सजाई नौ देवियों की सजीव झांकी
शहर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से ज्ञानोदय भवन में सुंदर सजीव व चैतन्य देवियों की झांकी सजाई गई। उद्घाटन नगरपरिषद सभापति मनीष शुक्ला, मानव अधिकार संस्था के अध्यक्ष विजय पोरवाल, डॉ. अरूण समर व संस्था की जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी मीना व सह संचालिका ब्रह्माकुमारी नेहा ने दीप प्रज्वलित व आरती कर किया। इस अवसर पर महिलाओं ने गरबा नृत्य किया।

Updated on:
16 Oct 2018 07:17 pm
Published on:
16 Oct 2018 07:17 pm