
झालरापाटन. जंंग लगे औजार से यदि रोगी का उपचार करेंगे तो रोगी का क्या हाल होगा। उसका उपचार होगा या संक्रमण से परेशानी बढ़ेगी। ये कहना है भारत सरकार के चिकित्सा विभाग उपायुक्त डॉ. शुभधर्म का। वे शनिवार को सीएचसी में निरीक्षण करने पहुंचे, इस दौरान दंत चिकित्सक कक्ष में एक औजार में जंग लगा दे ख उन्होंने नाराजगी जताई। चिकित्सा विभाग उपायुक्त ने शनिवार दोपहर को डॉ. तरुण सिंह, टीकाकरण प्रदेश नोडल अधिकारी डॉ. देवेन्द्र सोडी, फेमिली वेलफेयर उपायुक्त डॉ. एसके सिंदर, सीएमएचओ डॉ. साजिद खान, परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. मन्नालाल मीणा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील मीणा के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। तुरंत हटाएं इन्हेंदंत चिकित्सक कक्ष में उपायुक्त ने उपचार के लिए आने वाले रोगियों की संख्या की जानकारी लेकर काम में लिए जाने वाले औजारों को देखा, इसमें एक औजार में जंग लगा होने से उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे औजारों को यहां से तुरंत हटाएं और यदि उपकरणों की कमी हो तो इसकी जानकारी विभाग को भेजें। उपायुक्त ने नि:शुल्क जांच व्यवस्था व आने वाले रोगियों की संख्या की जानकारी ली।प्रसव कम क्योंंप्रसव कक्ष को चकाचक देखकर उन्होंने यहां पर कम संख्या में प्रसव होने का कारण जानते हुए कहा कि यह अस्पताल ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा है। यहां पर कम संख्या में प्रसव होना कमजोरी को दर्शाता है, जबकि यहां की प्रसूताओं को झालावाड़ जनाना अस्पताल या निजी चिकित्सालयों में जाकर प्रसव कराना पड़ रहा है। इसे गंभीरता से लें। लैबर रूम में रखे ऑक्सीजन के उपकरण की कंपनी के प्रतिनिधि के समय समय पर आकर जांच करने की जानकारी लेते हुए उन्होंने प्रतिनिधि का विजिट रजिस्टर मंगाकर जांच की, जिसमें अप्रेल के बाद उसकी विजिट नहीं होने पर सवाल किया। आशा सहयोगिनी की जानकारी नहींंअंतरंग वार्ड में कम रोगियों की भर्ती का कारण पूछते हुए चिकित्सा व्यवस्था में और अधिक सुधार करने के लिए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। उनसे सेटेलाइट अस्पताल के नए भवन की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। उपायुक्त के सामने ही ऑटो रिक्शा में आई एक प्रसूता बानोर निवासी डालूराम भील की पत्नी संतोष से १०८ या १०४ में चिकित्सालय नहीं आने का कारण पूछा, इस पर प्रसूता ने बताया कि उन्हें इनके बारे में जानकारी नहीं है। उपायुक्त ने कहा कि इसके बारे में उन्हें गंाव की आशा ने नहीं बताया, इस पर प्रसूता ने कहा कि आशा को वह जानती ही नहीं, इस पर उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस बारे में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रसूता के सब सेंटर से बने ममता कार्ड में कोई प्रविष्टी नहीं होने को उन्होंने गंभीरता से लेते हुए मौजूद अधिकारियों को इसकी जानकारी कराने को कहा।
रायपुर. सीएचसी पर शनिवार को तीन सौ के करीब पंजीयन हुआ। चिकित्सालय प्रभारी डॉ. कुलवीर सिंह राजावत ने बताया कि बीमारियों की रोकथाम के लिए चिकित्सालय प्रशासन ग्राम पंचायत के सहयोग से प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था सुचारू करेगा। समय पर नहीं खुल रहा उपस्वास्थ्य केंदबकानी ब्लॉक का उपस्वास्थ्य केन्द्र समय पर नहीं खुलने से शनिवार को मरीजों को निराश लौटना पड़ा। रीझोन निवासी विष्णु प्रसाद पाटीदार, मधुबाई, भैरूलाल बैरवा, देवडूंगरी निवासी सीताराम लोधा, प्रभुलाल लोधा, गौरीलाल, राधेश्याम, गोपालपुरा निवासी रामचन्द दांगी ने बताया कि केन्द्र पर ताला लगा होने से घन्टों इन्तजार करने के बाद निराश लौट गए। ग्रामीणों का आरोप है कि उपस्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत एएनएम केवल टीकाकरण के दिन ही आती हैं। ऐसे में अन्य दिनों पर केन्द्र पर ताला लगा रहता है, ऐसे में ईलाज के लिए मरीजों को या तो रटलाई या बकानी जाना पड़ता है। बीसीएमएचओ के आदेश भी बैअसर पूरे ब्लॉक की निरीक्षण करते के लिए राज्य सरकार द्वारा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी को तैनात कर रखा हैं। बकानी ब्लॉक ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कुलवीर ंिसह राजावत ने गुरुवार को ही रीझोन उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया था। उन्होंने नियमित केन्द्र खोलने के निर्देश देते हुए केन्द पर हो रही अव्यवस्था को सही करने के निर्देश दिए थे, लेकिन दूसरे दिन से ही यह आदेश एएनएम के आगे बैअसर साबित हो रहे हंै। ---उपस्वास्थ्य केन्द्र नियमित नहीं खुलने पर एएनएम के द्वारा लापरवाही बरतने पर उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुवे 17 सीसी का नोटिस जारी किया जाएगा। कुलवीर सिंह राजावत, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी लॉ