झालावाड़

Independence Day…जिला कलक्टर ने किया ध्वजारोहण, 43 प्रतिभाओं का किया सम्मान

- कोरोना में जान की बाजी लगाकर सेवा करने वाले डॉक्टरों का भी हुआ सम्मान

2 min read
Independence Day...जिला कलक्टर ने किया ध्वजारोहण, 43 प्रतिभाओं का किया सम्मान

झालावाड। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को जिला स्तरीय समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड श्रीजी मेहमी स्टेडियम में कोरोना गाइड लाइन के अनुसार आयोजित किया गया। मुख्य समारोह में जिला कलक्टर हरि मोहन मीना ध्वजारोहण किया। कोरोना में जान की बाजी लगाकर सेवा करने वाले डॉक्टरों व नर्सिंग कर्मियों को भी सम्मानित किया गया है। जिले की 43 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउण्ड झालावाड़ में सुबह 9 बजे आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि ध्वजारोहण राष्ट्रीय ध्वज को सलामी, परेड निरीक्षण करेंगे। पुलिस, होमगार्ड एवं शिक्षण संस्थाओं द्वारा मार्चपास्ट, राज्यपाल का संदेश पठनए उत्कृष्ट कार्य निष्पादित करने वालों को पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र वितरण किया गया।। मुख्य अतिथि द्वारा जिला स्तरीय समारोह को सम्बोधित किया। इसके बाद लघु नाटक, लोक नृत्य, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन,बालिकाओं द्वारा सामूहिक नृत्य प्रदर्शन किया गया।
प्रतिभाएं सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में 43 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिनमें मेडिसिन विभाग के आचार्य डॉ. रघुनन्दन मीणा, सह आचार्य निश्चेतना विभाग डॉ. अकील अहमद, वरिष्ठ आचार्य ई,एन,टी विभाग डॉ. अरूण पटेल, आचार्य मेडिसिन विभाग डॉ.मयंक सरवाग, नर्सिंग अधीक्षक रमेशचंद पाटीदार, मेल नर्स द्वितीय महेश गौड़, आशा सहयोगिनी सीमा जैन, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनेल डॉ.अंकुर सोमानी, मेल नर्स द्वितीय राजकुमार मीणा,ए,एन,एम, गिरिजा वर्मा, मेल नर्स प्रथम अरूण श्रृंगी, चिकित्सा अधिकारी डा. हेमन्त शर्मा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी योगेश अवस्थी, कृषि अधिकारी हरिचन्दा राम मीणा, अध्यापक मनोज कुमावत, आरती कुमारी पोटर, सुनील कुमार, मोहम्मद हुसैन, बुशरा जाहाँ, हंसराज लोधा, हादिया किशवार, जानवी न्याती, गौरव जैन, युवराज नागर, साक्षी कुमारी मालव, रोहित राठौर, दिव्यांश गौड़, कमल सिंह राजपूत, कनिष्ठ लेखाकार धनराज नागर, उपखण्ड अधिकारी झालावाड़ मुहम्मद जुनैद, पीपी आईएएसए सूचना सहायक भावना मोठसर, वरिष्ठ सहायक दिनेश सुमन, सूचना सहायक धर्मेन्द्र पाटीदार,सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग गौरीशंकर मीना, नक्षत्र शर्मा, पूजा तेजीए महेश कुमार कश्यप, मयूर लोक कला मण्डल रीछवा अध्यक्ष बजरंग लाल सेन, नंदकिशोर कश्यप आदि का सम्मान किया गया।

Published on:
15 Aug 2021 06:55 pm
Also Read
View All