झालावाड़

जन्मदिन पर नहीं भूलते यह पुण्य काम, 22 वीं बार किया रक्तदान

साइक्लिंग सोसाइटी सदस्य पुरुषोत्तम योगी का जज्बा
less than 1 minute read
Do not forget to do this sacred work on birthday, 22nd donation don
जन्मदिन पर नहीं भूलते यह पुण्य काम, 22 वीं बार किया रक्तदान

झालावाड़. साइक्लिंग सोसाइटी सदस्य पुरुषोत्तम योगी ने रविवार को अपने जन्मदिन पर लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए सूर्य की पहली किरण के साथ पहले 30 किमी साइक्लिंग की। इसके बाद उन्होंने 22 वीं बार रक्तदान कर लोगों को रक्तदान का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि हमें कम से कम जन्मदिन पर वर्ष में एक बार तो रक्तदान करना ही चाहिए। ताकि रक्त की कमी से मरने वाले लोगों को जीवनदान मिल सके।
पिड़ावा. कस्बे रविवार को एज्यूकेशन सोसायटी व रक्तदाता समूह के तत्वावधान में दिवंगत समाजसेवी महावीर जैन की स्मृति में लगे शिविर में युवाओं ने उत्साह से रक्तदान किया। रक्तदाता समूह के कॉर्डिनेटर शाहिद मोहम्मद व सोसायटी के डॉ. विकास जैन ने बताया कि प्रात:10 बजे शिविर का शुभारंभ उपखड अधिकारी संतोष कुमार गोयल ने किया। इस दौरान पूर्व प्रधान रामलाल चौहान, पालिकाध्यक्ष निर्मल शर्मा ने रक्तदान का आह्वान किया। शिविर में झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की टीम ने 8 0 यूनिट रक्त संग्रहीत किया। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष साबिर मोहम्मद, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल कासलीवाल, जैन समाज अध्यक्ष शेलेन्द्र जैन, अनिल उपहार,यूसुफ रईस, फरीद अहमद, आदित्य शर्मा, सुधीर जैन, पूर्व पार्षद राजुमाली, संजय सेन, अशफाक मोहम्मद, पारस जैन, नीलेश चेलावत, लालसिंह, आनंदपुरी और सूरज सुमन आदि ने सहयोग किया।

Updated on:
04 Feb 2019 12:13 pm
Published on:
04 Feb 2019 12:13 pm