झालावाड़

राजस्थान में नकली खाद माफिया सक्रिये, खाद के नाम पर बेच रहे मिट्टी

खाद खरीदने से पहले किसान पूरी जानकारी लें, पिछले साल नकली खाद की फैक्ट्री पकड़ी थी
less than 1 minute read
राजस्थान में नकली खाद माफिया सक्रिये, खाद के नाम पर बेच रहे मिट्टी
राजस्थान में नकली खाद माफिया सक्रिये, खाद के नाम पर बेच रहे मिट्टी

झालावाड़. चौमहला. राजस्थान में प्री मानसून की बारिश होने के साथ ही किसान खरीफ की बुवाई की तैयारियों में जुट गए हैं। किसान खाद-बीज के बंदोबस्त में जुटे हैं। खाद की मांग निकलने के चलते राजस्थान में नकली खाद बेचने वाले सक्रिये हो गए हैं। नकली के नाम मिट्टी बेच रहे हैं। पिछले साल झालावाड़ पुलिस ने भवानीमंडी क्षेत्र में नकली खाद की फैक्ट्री पकड़ी थी। रविवार को चौमहला में नकली खाद का मामला पकड़ा गया है।

चौमहला में रविवार को कृषि विभाग की ओर से नकली खाद बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए गंगधार पुलिस की मौजूदगी में गोदाम सीज किया। बिलावली रोड स्थित मकान में नकली खाद का कारोबार चल रहा था।
कार्रवाई की
कार्रवाई टीम में कृषि विभाग सहायक निदेशक भवानीमंडी राजेश विजय, सहायक कृषि अधिकारी हरिशंकर कोली व डॉ विशाल जैन, कृषि पर्यवेक्षक दीपक शर्मा, लेखराज प्रजापत, कन्हैया लाल वर्मा, रमेश कुमार, काशीराम, कालू लाल व पुलिस कॉन्सटेबल गोपाल लाल उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने काश्तकारों को चेताया
कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के सभी किसानों को सलाह दी कि खरीफ फसलों की बुवाई के लिए खाद, बीज, दवाइयां अधिकृत विक्रेता से ही खरीदें एवं ऐसे किसी भी अनाधिकृत विक्रेता से जो बाजार में ट्रैक्टर-ट्राली, पिकअप, मोटरसाइकिल आदि पर खाद एवं बीज बिक्री करते हैं, उनसे नहीं खरीदें।

Updated on:
20 Jun 2022 08:26 am
Published on:
20 Jun 2022 08:26 am