झालावाड़

वसुन्धरा राजे को बताई किसानों ने पीड़ा, सुनकर कार्रवाई का दिया भरोसा

  कार्रवाई का दिया भरोसा

less than 1 minute read
वसुन्धरा राजे को बताई किसानों ने पीड़ा, सुनकर कार्रवाई का दिया भरोसा,वसुन्धरा राजे को बताई किसानों ने पीड़ा, सुनकर कार्रवाई का दिया भरोसा,वसुन्धरा राजे को बताई किसानों ने पीड़ा, सुनकर कार्रवाई का दिया भरोसा

झालावाड़/सुनेल क्षेेत्र के कड़ोदिया के दौरे पर रही भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक वसुंधराराजे को भारतीय किसान संघ तहसील के पदाधिकारियों ने तहसील अध्यक्ष श्याम सिंह सोनगरा की अगुवाई में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि गागरीन सिंचाई परियोजना से वंचित गंाव को पाइप लाइन के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाना और संतरे के पेड़ अधिक संख्या में होने के कारण नहर का पानी ओपन माइनर करने से आद्रता के कारण संतरे के पेड़ में फलाव नहीं हो पाएगा इसलिए सुनेल क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों मे पाइप लाइन के माध्यम से सिंचाई का पानी सुनिश्चित करवाने की मंाग की। जिला सह मंत्री बजरंगलाल पटेल ने बताया कि गागारीन सिंचाई परियोजना से वंचित हेमड़ा, ओसाव, मगीसपुर गंाव को भी सिंचाई परियोजना से लाभान्वित करने की प्रभावी योजना बनाई जाए। किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष कैलाश सेन ने बताया कि गागरीन परियोजना की नहर को बने हुए दस वर्ष हो गए है लेकिन अभी तक भी किसानों को नहर का पानी उपलब्ध नही करवाया गया। ज्ञापन में मंाग की है कि शीघ्र ही प्रभावी योजना तैयार कर नहर में पानी छोड़ा जाए, जिससे किसानों को लाभ हो सके।


कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं-
तहसील मंत्री पीरूलाल चौधरी ने बताया कि अधिकारियों को नहर से संबंधित कई बार ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया हैए लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। इस दौरान चित्तौड़ प्रान्त उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंहए जिला मंत्री मुकेश मेहरए सत्यनारायण पाटीदारए घनश्याम पाटीदारए दशरथ पाटीदार और झपटमल आदि किसान मौजूद रहे।

Published on:
19 Jun 2022 08:18 pm
Also Read
View All