झालावाड़

परिवार की सुख-समृद्धि के लिए रखा दशा माता का व्रत, की पूजा-अर्चना

शहर में दशा माता का पर्व पूरे दिन जिलेभर में मनाया गया। महिलाओं ने कथा सुनी और पूजा-अर्चना की
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Apr 2024, 8:41 PM IST
  Fast and worship of Dasha Mata kept for the happiness and prosperity of the family.
परिवार की सुख-समृद्धि के लिए रखा दशा माता का व्रत, की पूजा-अर्चना

झालावाड़ शहर में दशा माता का पर्व पूरे दिन जिलेभर में मनाया गया। महिलाओं ने कथा सुनी और पूजा-अर्चना की। इसदिन महिलाएं सवेरे जल्दी उठ कर कथा सुनती हैं व माता से मंगल कामना करते हुए पूजा-अर्चना करती हैं। शहर के संजय कॉलोनी में गुरुवार को शिव मंदिर में पीपल के वृक्ष के नीचे महिलाओं ने पूजा अर्चना की। शहर के कई पार्कों में महिलाओं ने समूह में दशा माँ की पूजा-अर्चना की एवं गीत गाए। महिलाओं ने नल-दमयंती की कथा सुनी।

इसके बाद परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए सूती धागे का डोरा गले में बांधा। पूजन करने वाली सुनीता, वीणा,रश्मि ने बताया कि परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं ये व्रत करती है। घर की दशा सुधर जाती है शहर में राडी के बालाजी मंदिर मंदिर पर महिलाओं ने परिवार की अच्छी दशा के लिए दशामाता का पूजन किया।

झालावाड़ पुलिस लाइन से पूजा करने आई शशि सिंह शेखावत ने बताया की हम सभी दशा-माता का पूजन कर घर परिवार की दशा अच्छी रखने व संकटों से मुक्ति मिलने और परिवार की सुख समृद्धि को बढ़ाने के लिए घर का संकट, बीमारी और मुसीबतें दूर करने के लिए व्रत करती है। सरोज राजावत ने बताया कि जो भी महिलाए दशा माता की पूजा करती है और उनके निमित्त व्रत करती है,उसकी दशा सुधर जाती है,घर की दरिद्रता भी दूर हो जाती है।महिलाओं ने व्रत में कच्चे सूत के साथ पीपल के पेड़ की पूजा की। इस मौके पर मनभरता नागर सहित कई महिलाएं मौजूद रही।

Published on: