झालावाड़

बहू को लेने आ रहे ससुर की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञान पार्क के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
less than 1 minute read
बहू को लेने आ रहे ससुर की सड़क दुर्घटना में मौत
बहू को लेने आ रहे ससुर की सड़क दुर्घटना में मौत

झालरापाटन. विज्ञान पार्क के पास फोरलेन बायपास पर रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 45 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। सदर थाना पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रात को मृतक का शव झालावाड़ राजकीय जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक मध्य प्रदेश के आसोरा निवासी गीगाराम है। पुलिस की सूचना पर देर रात मृतक के परिजन भी चिकित्सालय में आ गए। मृतक का सोमवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपूर्द कर दिया। मृतक के भाई नवल ने बताया कि गीगाराम रविवार दोपहर को उसके बेटे की बहू को लेने के लिए झालरापाटन के समीप गांव चौकी जरेल आ रहा था कि गांव पहुंचने से कुछ दूरी पहले ही दुर्घटना हो गई। मृतक की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। वह गांव में दो तीन बीघा जमीन पर खेती कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसका 20 वर्षीय लड़का विशाल भी गांव में किसी के यहां नौकरी करता है। उसके दो बेटियां हैं, दोनों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

Updated on:
30 Jan 2023 07:00 pm
Published on:
30 Jan 2023 07:00 pm