झालावाड़

राजस्थान के इस शहर में आग बुझाने वाली फायरबिग्रेड बुझा रही लोगों की प्यास

- हर तरफ पानी ही पानी, फिर भी पानी के लिए मची त्राहि-त्राहि

less than 1 minute read
राजस्थान के इस शहर में आग बुझाने वाली फायरबिग्रेड बुझा रही लोगों की प्यास

झालावाड़ ञ्च पत्रिका. मूसलाधार वर्षा कारण पिछले दिनों जिले में आई बाढ़ के कारण भंवरासा चौराहा स्थित नाले के पास छापी पेयजल परियोजना की पाईप लाइन क्षतिग्रस्त होने से झालावाड़ एवं झालरापाटन शहर में पेयजल संकट की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। तरफ पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। लोग सुबह से हैंडपम्पों पर खाली बर्तन लेकर पहुंच जाते हैं। हैंडपम्पों पर कतारें लगी रहती है। नगर परिषद के सभापति प्रदीपङ्क्षसह राजावत ने दमकलों से वार्डों में पानी पहुंचाने की पहल की है। इससे लोगों केा राहत मिल रही है। जहां पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां लोग खुद टैंकर मंगवाने को विवश है।
नगर परिषद जुटा व्यवस्था में
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नगर परिषद के सभापति प्रदीप राजावत के प्रयासों से शहर में दमकलों से पानी पहुंचाया जा रहा है। राजावत ने बताया कि वार्ड 1, 3, 18, 19, 22,42, 44 आदि में दमकलों से पानी पहुंचाया गया है। सुबह से दो दमकलों के जरिये पानी की व्यवस्था की जा रही है। अन्य वार्डों में भी जरूरत के मुताबिक पानी पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निजी स्तर पर भी जलापूर्ति के लिए दो टैंकर लगा रहे हैं, ताकि लोगोंं को पानी के लिए भटकना नहीं पड़े।
कोपर डेम बनाकर खाली करेंगे पानी
जिला कलक्टर ने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग वृत्त झालावाड़ के अधीक्षण अभियंता वीसी गोयल को पाइप लाइन मरम्मत कार्य के लिए उच्च स्तर से स्वीकृति लेकर शीघ्र कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कोपर डेम बनाकर उक्त स्थान से पानी की निकासी करवाकर कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग खण्ड झालावाड़ के अधिशासी अभियंता अमर ङ्क्षसह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Published on:
26 Aug 2022 09:41 pm
Also Read
View All