झालावाड़

चलती ट्रैक्टर ट्रॉली में लगी आग, मक्का की कड़प जली

विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Oct 2022, 7:01 PM IST
चलती ट्रैक्टर ट्रॉली में लगी आग, मक्का की कड़प जली
चलती ट्रैक्टर ट्रॉली में लगी आग, मक्का की कड़प जली

मनोहरथाना. मनोहर थाना क्षेत्र के खेड़ी मार्ग पर खेत से अपने घर घड़ावली गांव की ओर मक्का की कडक़ भरकर आ रही चलती ट्रैक्टर ट्रॉली में विद्युत लाइन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे पूरी कड़प जलकर नष्ट हो गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि घड़ावली निवासी घीसा लाल लोधा खेड़ी मार्ग पर अपने खेत से ट्रैक्टर में भरकर मक्का की कडक़ लेकर अपने घर लेकर आ रहा था। तभी रास्ते में पेयजल आपूर्ति की विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट से ट्रॉली में रखी मक्का की कडक़ में आग लग गई । ट्रैक्टर चालक ने तुरंत ट्रॉली को खाली कर अपनी जान बचाई। ट्रॉली में रखी मक्का की कड़प रास्ते पर बिखरने से पूरे रास्ते में धुआं हो गया। इस दौरान यहां से निकलने वाले राहगीरों में भी परेशानी हुई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। लोग अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करते नजर आए। लोगों ने रास्ते में बिखरी मक्का की कड़प को किनारे किया और पानी डालकर उसे बुझाया। लोगों का कहना है कि विद्युत लाइन से उठती चिंगारी के कारण आग लगी।

Published on: