झालावाड़

स्कूली वेन में लगी आग, टला बड़ा हादसा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Dec 05, 2018
rajasthan news
स्कूली छात्रों को लेकर जा रही वेन में लगी आग, टला बड़ा हादसा

झालावाड़/खानपुर. बुधवार को जिले के खानपुर में स्कूली छात्रों को लेकर जा रही वेन में आग लगने से सनसनी फैल गई। कस्बे के बारां रोड पर एक निजी स्कूल की वेन स्कूली छात्रों को वेन में बिठा रहा था तभी बन्द खड़ी वेन में अचानक आग लग गई। इस पर वेन चालक ने वेन में बैठे छात्रों को तुरंत नीचे उतारकर उनके बेग उतारकर नीचे फेंक दिए। आग को देखकर आस पास के लोगो ने मिट्टी, धूल और पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वेन अंदर से जलकर लपटे निकलने लगी। बाद में समीप के विधुत निगम कार्यकाल से अग्निशमन की मदद से आग को बुझाया गया। सूचना मिलने पर थानाधिकारी महेंद्र मारू सहित पुलिस जाप्ते ने जली वेन को सड़क से हटाकर चालक और मालिक से पूछताछ की। लोगो ने बताया कि समय रहते चालक की सूझ बूझ से वेन में बड़ा हादसा होने से बच गया।

Published on:
05 Dec 2018 01:13 pm