झालावाड़

Top Crime : झालावाड़ में डकैती की साजिश रचते पांच गिरफ्तार

सदर थाना पुलिस की कार्रवाई : 3 बाइक और हथियार बरामद

less than 1 minute read
Five arrested for plotting robbery in Jhalawar
झालावाड़ जिले में सदर थाना पुलिस द्वारा ​गिरफ्तार किए गए आरोपी।

झालावाड़ जिले के झालरापाटन सदर थाना पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके पास से 3 बाइक और अवैध हथियार बरामद किए। सदर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मंगलवार रात गश्त के दौरान सुनेल मार्ग पर बिरिया खेड़ी तिराहा यात्री प्रतीक्षालय के पास सुनेल मार्ग पर आने जाने वाले ट्रक और राहगीरों को लूटने की साजिश रचते तीतर वासा निवासी चेतन कंजर, रामगोपाल उर्फ सलाम कंजर, मालम सिंह कंजर, राकेश कंजर, कालू कंजर को गिरफ्तार कर इनके पास से 3 बाइक, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक तलवार, एक फरसा बरामद किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस दौरान एक आरोपी कालू कंजर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इनके विरुद्ध पूर्व में मारपीट, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार, अवैध शराब रखने से संबंधित प्रकरण दर्ज हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह देर रात को दूर से ट्रक एवं अन्य वाहन चालक को हथियारों से डरा धमका कर उनके पास मौजूद नकदी, जेवरात और अन्य सामान लेकर फरार हो जाते हैं। आज भी वह इसी तरह की वारदात करने की फिराक में थे।

अवैध मादक पदार्थ गाजा की तस्करी करते महिला गिरफ्तार

खानपुर. पुलिस ने बुधवार को महिला तस्कर से 1 किलो 110 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। सीआई रामकिशन गोदारा ने बताया कि कस्बे में मुखबिर की सूचना पर महिला तस्कर सुनीता पत्नी सत्यनारायण लोहार निवासी बड़ा बाजार को डिटेन कर तलाशी ली गई तो उसके पास 1 किलो 110 ग्राम गांजा जप्त किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
20 Jul 2023 11:17 am