झालावाड़

शिक्षक अधिकार के साथ कर्तव्य का भी पालन करें….

-जिले में विभिन्न शिक्षक संगठनों के अधिवेशन शुरु-शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण पर हुई चर्चा
2 min read
Follow duty of teacher with authority ....
शिक्षक अधिकार के साथ कर्तव्य का भी पालन करें....

शिक्षक अधिकार के साथ कर्तव्य का भी पालन करें....
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. जिले में शुक्रवार से शुरु हुए विभिन्न शिक्षक संगठनों के अधिवेशन में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के बारे में चर्चा की गई। वहीं वक्ताओं ने शिक्षकों से अधिकार के साथ कर्तव्य का भी पालन करने का आव्हान किया। शिक्षा के बदलते स्वरूप पर विचार विमर्श किया गया वहीं सरकार के सम्मुख अपनी मांगों को रखने के लिए रणनीति भी बनाई गई। जिला मुख्यालय पर राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद रेसा-पी, राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला, राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ, राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का अधिवेशन शुरु हुआ।

राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद रेसा-पी की ओर से संस्था प्रधानों का अधिवेशन राजकीय उच्च माध्यमिक नवीन भवन में शुरु हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी हरिशंकर शर्मा, अध्यक्ष डॉ. हेमंत शर्मा, संरक्षक सुभाष सोनी व संतोष हाड़ा ने किया। कार्यक्र्रम में महामंत्री नारायण मीणा, प्रधानाचार्य अजय जैन, जगदीश मेहरा, गिरराज कश्यप, वीरेंद्र सिंह हाड़ा, सुरेश निमग, सादिक खान, श्रीराम भील, दयाराम मीणा, घनश्याम मीणाव हीरालाल मेघवाल ने विचार व्यक्त किए। संचालन राजेंद्र तिवारी ने किया।
राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन का शुभारम्भ राड़ी के बालाजी मन्दिर परिसर में मुख्य संरक्षक अजय जैन, जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव नरेंद्र नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन, जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी हरिशंकर शर्मा, कर्मचारी महासंघ एकीकृत के जिलाध्यक्ष मंगल सिंह परमार, कर्मचारी सहकारी समिति अध्यक्ष छीतर सिंह राठौड़, प्रधानाचार्य रमेश चंद शर्मा व बद्री लाल सुमन, बृजेंद्र भारती ने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला महामंत्री नासिर बेग ने व आभार आनंद सिंह पंवार ने व्यक्त किया।
राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला का अधिवेशन राधारमण मांगलिक भवन में शुरु हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रारंभिक शिक्षा विभाग की सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक गायत्री प्रजापति ने की। मुख्य अतिथि रहे सेवानिवृत प्रधानाचार्य बलराम शर्मा, प्रधानाचार्य राम लाल मीणा, मुख्य वक्ता वरिष्ठ उप जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा रहे। कार्यक्रम में बाबूलाल वर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, सत्य प्रकाश जोजन ने भी विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र पाल शर्मा ने, प्रतिवेदन महामंत्री रवींद्र सिंह जिला व आभार राजेश शर्मा ने व्यक्त किया।
राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का अधिवेशन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खंडिय़ा में हुआ। मुख्य अतिथि नगर परिषद के सभापति मनीष शुक्ला, विशिष्ठ अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी गंगाधर मीणा, पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रंगलाल मीणा, राजकीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य जयप्रकाश वर्मा, बाल कल्याण समिति के पूर्व सदस्य जयंत मेहता रहे। अध्यक्षता झालरापाटन नगर पालिका के अध्यक्ष अनिल पोरवाल ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ कवियत्री प्रतिमा पुलक ने सरस्वती वंदना से किया। संचालन जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंह शक्तावत ने किया।

Updated on:
28 Sept 2018 07:06 pm
Published on:
28 Sept 2018 07:06 pm