
अकलेरा. जिले में सर्वाधिक छीजत का सामना कर रहे जयपुर डिस्काम को मुख्यमंत्री विद्युत सुधार कार्यक्रम से राहत मिलने लगी है। अब तक मुफ्त की बिजली का मजा ले रहे गैर उपभोक्ता इन दिनों कनेक्शन के आवेदन लेकर कार्यालय में दस्तक दे रहे हैं।
इससे जहां छीजत में राहत मिल रही है। वहीं नए कनेक्शनों की संख्या बढ़ी है। कनेक्शन लेने के लिए पुराना बकाया भी जमा होने से राजस्व की वसूली में भी वृद्धि से अधिकारी भी राहत की सांस ले रहे हैं। डिस्कम ने नगर में करीब दो दर्जन क्षेत्रो में काम पूरा कर दिया है। अब तक करीब 7 माह में कस्बे में एक हजार नए और पुराने, 358 कटे कनेक्शन जोडऩे पर कुल 1358 कनेक्शन हो चुके हंै। नए और कटे कनेक्शनों से निगम को करीब एक करोड़ से अधिक का राजस्व मिला है।
यहां हुए काम
डिस्कॉम ने नगर पालिका क्षेत्र के रामजानपुरा रामद्वारा के समीप बंजारा मोहल्ला, हॉट चौक, कोली और सोनी मोहल्ले में बीएसएनएल टावर के पीछे नई बस्ती रिद्धी सिद्धी कॉलोनी हॉस्पिटल के पीछे, छप्पन लाख केसर कॉलोनी, रामनगर टोडी मोहल्ला, बागरी मोहल्ला, केवची रोड पर काम पूरा हो चूका है। अभी मुख्य बाजार में बस स्टैंड के पास काम चल रहा है।
नोटिस के बाद अलग कनेक्शन
कार्यक्रम के दौरान घर और दुकानों में एक ही कनेक्शन होने की जानकारी मिलने पर नोटिस जारी करने के बाद अलग-अलग कनेक्शन दिए।
केबल डाल रहे
डिस्कॉम की और से इस तरह की केबल डाली जा रही है जो आसानी से नहीं कटेगी, घरों दुकानों पर लगे मीटर को पोल पर लगा रहे हैं। वहीं स्प्रींग लोडेड बॉक्स आदि कार्य के चलते लोगों को आंकड़े डालने और चोरी के विकल्प नहीं होने से कनेक्शन हो रहे है।
इस तरह बढ़ेे कनेक्शन
सितबर में कस्बे में काम शुरू किया था। इसके बाद गैर उपभोक्ताओं के पास कोई विकल्प नहीं होने पर परेशानी बढ़ती देख सितबर में 110, अक्टूबर में 141, नवबर 8 4, दिसंबर 210, जनवरी 2017 में 169, फरवरी 170, मार्च में 116 में नए कनेक्शन जारी हुए।
अकलेरा उपखंड क्षेत्र में विद्युत सुधार कार्यक्रम से राजस्व मिल रहा है, वहीं चोरी रुकी है। छूट योजनाओं के बाद भी बकाया जमा नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
कुलदीप सिंह, सहायक अभियंता, जयपुर डिस्कॉम अकलेरा