झालावाड़

नासिक के ढ़ोल के साथ जुलूस निकाल की गणेश स्थापना

  - दस चलेगा गणेश महोत्सव

2 min read
नासिक के ढ़ोल के साथ जुलूस निकाल की गणेश स्थापना

झालावाड़.जिलेभर में बुधवार को घर-घर गणेश स्थापना की गई। वहीं गणेश मंडलों की ओर से भी पांडालों में गणेश स्थापना की गई। ये आयोजन दस दिन तक चलेगा।
शहर में करीब चार दर्जन स्थानों पर गणेश स्थापना हुई।शुभ मुर्हूत में लोगों ने गणेश स्थापना की।
शहर में सिद्धि श्री गढ़ गणपति समिति द्वारा परिसर में मूर्ति की स्थापना वैदिक मंत्रोचारण के साथ दोपहर 3 बजे स्थापना की। प्रवक्ता मयंक शर्मा ने बताया की इस मौके पर कई श्रद्धालु मौजूद थे। शहर की कई गणेश प्रतिमाओं की पहले गढ़ गणेश पर पूजा कर स्थापना की गई। समिति द्वारा लगातार 14 से स्थापना की जा रही है। प्रथम दिन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ.भारती दीक्षित और पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर रही।

एकदंत युवक मंडल ने की मिट्टी की मूर्ति स्थापित

झालावाड़.शहर के एकदंत नवयुवक मित्र मंडल की ओर से मंगलपुरा गल्र्स स्कूल के पीछे गणेश स्थापना की। यहां नवयुवकों ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मिट्टी की मूर्ति बनवाई। एककदंत नवयुवक मित्र मंडल दवारा पिछले 13 वर्षों से गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। शाम को प्रतिदिन 8 बजे आरती होगी। इस मौके पर अभिनव अग्रवाल, विक्की गुर्जर,निशांत शर्मा, दीक्षांत शर्मा,लोकेश गुर्जर,अभिराज सिंह,अक्षय गोयल,आशीष शर्मा, अजय पटवा, वैभव सेठी,जिम्मी चतुर्वेदी,सोनू राठौर, ईश्वर शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

नासिक के ढ़ोल के साथ निकाला जुलूस

झालावाड़.शहर में गणेश महोत्सव पर सेंट जोसफ स्कूल की ओर शहर में भव्य जुलूस निकाला गया।स्कूल के बच्चों ने नासिक के ढ़ोल के साथ जोरदार तरीके से गणेश प्रतिमा के साथ जुलूस निकाला। विद्यार्थियों केसाथ स्कूल स्टाफ ने भी नृत्य करते हुए मामा भांजा से स्कूल तक अनूठे अंदाज में जुलूस निकाला। इस मौके पर स्कूल में चेयरमैन अजय शर्मा, निदेशक मरीना शर्मा, प्रिंसीपल कृतिका अत्रे द्वारा गणेश जी पूजा कर गणेश स्थापना की।इस मौके पर दस दिन तक अलग-अलग तरीके से कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। शीतला माता मंदिर हाउसिंग बोर्ड पर गणेश स्थापना को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठक में बद्री पायलट,सचिन नामदेव, गणेश स्थापना प्रभारी अक्षय पाण्डे,देव गुर्जर आदि मौजूद रहे।

Published on:
31 Aug 2022 08:29 pm
Also Read
View All