झालावाड़

गुर्जर समाज ने दी चेतावनी,तीन दिन में मांगे नहीं मानने पर झालावाड़ में भी होगा उग्र आंदोलन

- रैली के रूप में मिनी सचिवालय पहुंचा गुर्जर समाज

less than 1 minute read
Gujjar society warns, agitation will not be held in Jhalawar if the demands are not met in three days
गुर्जर समाज ने दी चेतावनी,तीन दिन में मांगे नहीं मानने पर झालावाड़ में भी होगा अग्र आंदोलन

झालावाड़.प्रदेश में चल रहे राजस्थान गुर्जर आरक्षण आंदोलन को लेकर सोमवार को गुर्जर समाज की बैठक धनवाड़ा देवनारायण मंदिर पर संपन्न हुई। बैठक के बाद गुर्जर समाज के लोग मिनी सचिवालय पहुंचा,जहां सीएम के नाम जिला कलक्टर को राजस्थान गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष सूरतराम गुर्जर के नेतृत्व में समाज की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व धनवाड़ा देवनारायण मंदिर पर हुई बैठक में शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों पर जिले में गतिविधियां संचालित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। रैली के रूप में पहुंचे गुर्जर समाज के लोगों ने जिलाध्यक्ष सूरतराम गुर्जर, अति पिछड़ा वर्ग के प्रदेश संयोजक सुरेश गुर्जर, गुर्जर महासभा के संगठनमंत्री छगनसिंह गुर्जर, देवसेना के जिलाध्यक्ष देवकरण गुर्जर, चन्द्रमोहन धाभाई, युवा अध्यक्ष धर्मवीर गुर्जर, गोरक्षा प्रमुख ज्ञानसिंह गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष खानपुर देवीलाल गुर्जर आदि प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर समाज की आरक्षण से जुड़ी मांगे तीन दिन में पूर्ण करने की चेतवानी दी।

जिले में भी होगा उग्र आंदोलन-
जिलाध्यक्ष सूरतराम गुर्जर ने बताया कि हमारी मांगे सीएम अशोक गहलोत तक पहुंचाए, मांगे नहीं मानने पर जिले में भी उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की होगी। ऐसे में सरकार समय रहते उचित निर्णय लें। आरक्षण मसले पर जिले का संपूर्ण गुर्जर समाज लामबंद है। ज्ञापन देने वालों में बद्री गुर्जर, पूर्व प्रधान रोशन सिंह गुर्जर, पूर्व चैयरमैन रामलाल गुर्जर, पूर्व उपप्रधान भवानी सिंह गुर्जर,बजरंग गुर्जर, राकेश गुर्जर, देवसेना के राष्ट्रीय मंत्री राजाराम गुर्जर, बालचंद गुर्जर, मनोज गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, ललित गुर्जर, मानसिंह गुर्जर, सरपंच फूलसिंह गुर्जर, अर्जुन सिंह, भागीरथ गुर्जर, देवकरण, ओम गुर्जर,सौदान गुर्जर, गुर्जर छात्र संगठन अध्यक्ष उदल गुर्जर, राकेश गुर्जर, सत्यनारायण गुर्जर, महावीर गुर्जर, मुकेश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Updated on:
02 Nov 2020 08:51 pm
Published on:
02 Nov 2020 08:13 pm