झालावाड़

कोटा संभाग में भारी बारिश, छापी बांध के चार गेट खोले

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Chhapi dam

अकलेरा। क्षेत्र में लगातार बारिश का दौर चल रहा है। कस्बे में रात से ही बारिश हो रही है। कभी हल्की कभी तेज बारिश हो रही है। सुबह भी कुछ देर रुक-रुककर बारिश का दौर चल रहा है। निचली बस्तियों में पानी भरा कस्बे में शनिवार को भी कई ऐसी बस्तियां है जहां हल्की बारिश में ही करीब डेढ़ से 2 फीट पानी जमा हो जाता है।

इसके कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि कई बार नगरपालिका एवं उपखंड प्रशासन को अवगत करवाया लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय के पीछे स्थित नई बस्ती क्षेत्र में दरगाह के समीप वार्ड 19 के कुछ क्षेत्र में बारिश के दौरान रात से ही करीब डेढ़ फीट पानी भर गया है। इसके कारण कई घरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कई समय तक पानी जमा रहता है।इसके कारण मक्खी मच्छर पैदा हो जाते है।

इसके कारण मौसमी बीमारियों का अंदेशा बना रहता है। लोगों ने बताया कि पानी की निकासी नहीं होने से क्षेत्र में पानी भरता है। अगर बड़ा नाला बन जाए तो पानी की निकासी हो सकती है। यह निचला क्षेत्र होने से एवं रोड ऊपर बने होने से भी यह समस्या बनी हुई है।

छापी के गेट खोले
अकलेरा के समीप छापी बांध में पानी की आवक तेज गति से हो रही है। कनिष्ठ अभियंता प्रमोद नागर ने बताया कि बाद में पानी की आवक होने पर चार गेट खोल कर पानी की निकासी की जा रही है। सुबह 6 बजे दो गेट खोल कर पानी की निकासी की। इसके बाद 7 बजे फिर से दो गेट और खोले गए। बांध के 4 गेटों से दो-दो मीटर पानी की निकासी की जा रही है।

Published on:
08 Sept 2018 05:42 pm