सरकार ने जिला कलक्टरों और एसपी को कानून व्यवस्था पर पैनी नजर रखने के दिए निर्देश- सोशल मीडिया पर अनुचित मैसेज भेजने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
झालावाड़. उदयपुर हत्याकांड के बाद संवेदनशील माहौल को देखते मंगलवार को राज्य सरकार ने राजस्थान में पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया है। जिला कलक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को कानून व्यवस्था कायम रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
इस हत्याकांड के बाद पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर है। क्योंकि सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज डाले जाने की संभावना है। इसके चलते पुलिस एक्टिव हो गई है।
चौतरफा निंदा
उदयपुर हत्याकांड की चौतरफा निंदा की गई है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी इस हत्याकांड की निंदा करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। राजे ने अपने बयान में कहा है कि अपराधी इतने बैखोफ है कि उन्होंने प्रधानमंत्री कोभी लेकर हिंसक बयान दिया है। घटना में लिप्त सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इस घटना के पीछे जिन लोगों का हाथ है, उन्हें भी राज्य सरकार बेनकाब कर गिरफ्तार करें।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी निंदा की है।