झालावाड़

Jhalawar: तेज रफ्तार डंपर का कहर, एक्सीडेंट में घायल हुई पत्नी की पीहर में जाकर हुई मौत, माताजी के दर्शन कर लौट रहे थे घर

High Speed Dumper Hit Bike: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें महिला की मौत हो गई और उसका पति और पुत्र घायल हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Dec 2025, 11:29 AM IST
Accident
मृतका की फाइल फोटो: पत्रिका

Rajasthan Road Accident: राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर बंजारी गांव के पास बुधवार रात एक डंपर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार महिला की मृत्यु हो गई, जबकि उसका पति और पुत्र घायल हो गए। घायलों का एसआरजी चिकित्सालय झालावाड़ में उपचार किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार, देवलखेड़ा निवासी मोहनलाल भील अपनी पत्नी नर्मदा बाई और पुत्र लखन के साथ बुधवार दोपहर राता देवी माताजी के दर्शन करने गए थे। देर शाम तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बंजारी के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

पीहर पहुंचकर बिगड़ी तबियत, मौत

चिकित्सकों ने रात करीब 10 बजे नर्मदा बाई और लखन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी, जबकि मोहनलाल के हाथ में फ्रैक्चर होने से उसे भर्ती रखा गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद नर्मदा बाई अपने पुत्र के साथ पीहर गांव डोंडा चली गई। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, परिजन उसे पुनः अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
5 Dec 2025, 11:29 AM IST
Published on:
Also Read
View All
झालावाड़ ACB की बड़ी कार्रवाई: सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार का कार्यवाहक महाप्रबंधक 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान-मध्यप्रदेश के बीच नई मेमू ट्रेन को रेल मंत्रालय की मंजूरी, रामगंजमंडी-भवानीमंडी-चौमहला सहित कई स्टेशनों को फायदा

Rajasthan Crime News: AI वीडियो से ब्लैकमेलिंग और पुराने सिक्कों के नाम पर ठगी, राजस्थान में महिला की मौत- बिहार से 6 लोग अरेस्ट

झालावाड़: पत्नी को विदा कराने ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौत, पीछे छोड़ गया 2 साल की मासूम बेटी

Jhalawar News: मुलजिम की तलाश में जा रहे ASI की हादसे में मौत, 6 महीने पहले हुआ था प्रमोशन