
झालरापाटन. उद्यानिकी और वानिकी महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन एथलेटिक्स, बॉलीबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिता हुई।
प्रभारी डॉ. पीएस चौहान ने बताया कि बैडमिंटन एकल में उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के शुभम सुथार ने कृषि महाविद्यालय कोटा के विकास को २१-१० एवं २१-०६ सेटों से हराया, जबकि बालिका एकल वर्ग में उद्यानिकी वानिकी महाविद्यालय की हर्षा से कृषि महाविद्यालय कोटा की भारती को सीधे सेटो में २१-५ व २१-८ से हराया। बैडमिंटन डबल में बालिका वर्ग में उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय की पिंकी एवं हर्षा ने कृषि महाविद्यालय कोटा भारती एवं विद्या को सीधे सेटों में २१-७ एवं २१-१० से पराजित किया।
बैडमिंटन डबल छात्र वर्ग में उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय से सुनील एवं संदीप की जोड़ी ने २१-१९ एवं २१-१४ से कृषि महाविद्यालय कोटा के रौनक एवं राहुल की जोड़ी को परास्त किया। १०० मीटर एवं २०० मीटर लड़कों की दौड़ में उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के पूरणचंद एवं १०० मीटर बालिका दौड़ में प्रियंका प्रथम रहे। २०० मीटर बालिका दौड़ में कृषि महाविद्यालय कोटा की मीनू मीणा प्रथम रही। ऊंची कूद में १.४० मीटर कूद कर उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के रामबाबू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सुनील पिपलोदिया कृषि महाविद्यालय कोटा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के रामबाबू ने ४.९० मीटर कूद कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं भगवान सहाय चौधरी ४.६२ मीटर कूद कर द्वितीय स्थान पर रहे। बॉलीबॉल में उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय की टीम ने सीधे सेटों में २५-१५ एवं २५-१६ से कृषि महाविद्यालय कोटा की टीम को पराजित किया। विजेता टीम के कप्तान मुकेश भटेश्वर व उपविजेता टीम के कप्तान गोरांग बंसल रहे। क्रिकेट में उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय की छात्र टीम ने टॉस जीतकर १२ ओवर में १३८ रन बनाए। मेहमान टीम १२३ रन ही बना पाई। चौहान ने बताया कि प्रतियोगिताओं में डॉ. सुरेश कुमार जाट एथलेटिक्स, डॉ. अशोक कुमार बॉलीबॉल, एवं डॉ. पीएस चौहान क्रिकेट के समन्वयक रहे। विभिन्न खेलो में निर्णायक वीरेन्द्र सिंह राजावत, हरिश शर्मां, जुबैर खान, रविन्द्र जैन, अब्दुल सलाम और वीरेन्द्र ङ्क्षसह रहे।