झालावाड़

कर्ज चुकाने जा रहे थे पति पत्नी,बस की टक्कर से दर्दनाक मौत, बेटा हुआ अनाथ

Husband Wife Death In Accident : बकानी थाना क्षेत्र के गांव महेशपुरा निवासी 45 वर्षीय गिरधारी लाल लोधा अपनी पत्नी 38 वर्षीय सीताबाई के साथ बाइक से गांव ढाबली जा रहे थे, तीन धार पुलिया के पास अकलेरा की ओर से आ रही लोक परिवहन की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों जने गंभीर रूप से घायल हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 May 2023, 8:45 AM IST
accident_1.jpg


Husband Wife Death In Accident : राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर तीन धार पुलिया के पास शनिवार सुबह लोक परिवहन बस की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति की मृत्यु हो गई। बकानी थाना क्षेत्र के गांव महेशपुरा निवासी 45 वर्षीय गिरधारी लाल लोधा अपनी पत्नी 38 वर्षीय सीताबाई के साथ बाइक से गांव ढाबली जा रहे थे, तीन धार पुलिया के पास अकलेरा की ओर से आ रही लोक परिवहन की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों जने गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसी दौरान इनका जमाई गांव जैतपुरा निवासी छीतर लाल भी बाइक से गांव से झालरापाटन में आ रहा था। उसने तीन धार पुलिया के यहां सड़क पर भीड़ देखी तो वह बाइक खड़ी करके आए मामला देखने गया तब उसे पता चला कि इस घटना में तो उसके साथ ससुर गंभीर रूप से घायल है। तत्काल ही सूचना कर 108 एंबुलेंस को बुलवाया और दोनों जनों को उपचार के लिए राजकीय जिला चिकित्सालय लेकर गए जहां मौजूद आपातकालीन विभाग के चिकित्सकों ने दोनों जनों को मृत घोषित कर दिया।

मंडावर थाना पुलिस ने मृतकों के पोस्टमार्टम करवा कर शव उनके परिजनों के सुपुर्द किए। मृतक के दामाद ने बताया कि उनके ससुर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। हाल ही में 28 अप्रैल को उन्होंने अपनी दोनों बेटियों का विवाह किया था। शादी के लिए उन्होंने गांव ढाबली में अपने एक रिश्तेदार से कर्ज लिया था जिससे वह दोनों जने कर्ज की रकम चुकाने के लिए सुबह 8:00 बजे ही घर से रवाना हुए थे लेकिन तीन धार पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि सुबह 8:30 बजे दुर्घटना का शिकार हो गए। दोनों बेटियों की शादी और पति पत्नी की मृत्यु के बाद उनके घर में केवल उनका 14 वर्षीय पुत्र विनोद परिवार में अकेला रह गया है।

Updated on:
7 May 2023, 8:45 AM IST
Published on: