झालावाड़

मानवेन्द्र पहुंचे झालावाड़ बोले: फुटबाल का खिलाड़ी हूं, टीम भावना व रणनीति के बारे में जानता हूं

- मेरा राजनीतिक जीवन फुटबाल से प्र्रभावित है - सभी का लक्ष्य एक ही है
3 min read
 मानवेन्द्र पहुंचे झालावाड़ बोले:  फुटबाल का खिलाड़ी हूं, टीम भावना व रणनीति के बारे में जानता हूं
मानवेन्द्र पहुंचे झालावाड़ बोले: फुटबाल का खिलाड़ी हूं, टीम भावना व रणनीति के बारे में जानता हूं

मानवेन्द्र पहुंचे झालावाड़ बोले: फुटबाल का खिलाड़ी हूं टीम की भावना जो फुटबाल से बनती है वह अन्य से नहीं

-राजस्थान प्रभारी अविनाशा पांडे नामांकन रैली में शामिल होंगे

हरि सिंह गुर्जर
झालावाड़.राजस्थान विधानसभा चुनाव में राजस्थान की 200 सीटों में सबसे हॉट सीट झालरापाटन हैं। यहां से यहां से मुख्यमंत्री वुसन्धरा राजे के सामने कांग्रेस प्रत्याशी मानवेन्द्रसिंह मैदान में है। मानवेन्द्रसिंह रविवार शाम को झालावाड़ पहुंचे। शाम के समय कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में मानवेन्द्रसिंह ने कहा कि मेरा राजनीतिक जीवन फुटबॉल के खेल से प्रभावित है। मैं राजनीति से ज्यादा रुचि फुटबॉल में रखता हूं। टीम की भावना फुटबालॅ से बनती है, वह अन्य खेल से नहीं। फुटबाल ऐसा खेल है जिसमें गोल रोकने व गोल करने के लिए 11 खिलाडिय़ों की जरूरत है। मेरे लिए सभी कार्यकर्ताओं का उतना ही योगदान है जितना खेल में 11 ही खिलाडिय़ों का होता है। चुनौतियां बहुत है, लेकिन अब उनका मुकाबला करते हुए उनका कैसे सामना करना है, यह सीख गए है। मैं बड़ा दिल रखता हूं कल जो यहां हुआ वह मुझे याद है, लेकिन वह भी हमारे भाई है, मैं बड़ा दिल रखता हूं। आप का और मेरा सभी का लक्ष्य एक ही है। मेरे लिए सभी एक समान है बाड़मेर में जो स्वाभिमान रैली थी वह आप सभी के लिए ही तो थी।


देश किस दिशा में जा रहा इसलिए कांग्रेस का थामा हाथ -
जब से मैं सांसद हूं तभी से राहुल गांधी के साथ मित्रता हुई। कई महिनों के बाद मिलते है, लेकिन जो प्रेम स्नेह है, खुली बातें करते है, बातों-बातों में मुझे लगा कि भारत के लिए भारत के भविष्य के लिए राहुल गांधी के हाथ मजबूत करना है। मेरे से जितना हो सके खुला करू इसलिए स्वाभिमान रैली का फैसला किया था। स्वाभिमान रैली के बाद कांग्रेस में राहुल गांधी के कहने पर ज्वाइनिंग हुई। सहयोग रहा कि अविनाश पांडे कहते है कि आप का पहला कार्यक्रम झालावाड़ में होगा। मुझे कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन कहीं ना कहीं तो कार्यक्रम होना ही था। यहां मैं आप के बीच आया था आपने स्वागत किया। शीर्ष नेतृत्व ने मुझे यह जिम्मेदारी दी जो मुझे स्वीकार है।


परिवार पर कई कठिनाईयां आई सहन करने की क्षमता हो गई-
मानवेन्द्रसिंह ने कहा कि कठिनाईयां हमने व्यक्तिगत रुप से फेस की है,2014 वाली केवल टिकट की बात नहीं है,मेरे और परिवार के साथ कई व्यक्तिगत घटनाएं हुई उन्हें सहन किया है। आप की पीड़ा में जानता हूं, अब हम में सहन करने की शक्ति है। में चुनाव लडऩे के लिए नहीं चुनाव जितने के लिए आया हूं, यह चुनाव औपचारिक चुनाव नहीं, लड़ाई का चुनाव है। बिना नाम लिए सिंह ने कहा कि जिस प्रकार उन्होंने कहा कि मैं भारी हूं लेकिन राजस्थान की परम्परा है उसे आप और मैं सभी जानते हैं।


राजनेता दो दिल रखते लेकिन मैं नहीं-
सिंह ने कहा कि मेरे एक पाकिस्तान बॉर्डर के निकट के सरपंच अला बक्श मिले और कहा कि राजनेता दो दिल रखते एक अपनों को लिए एक दूसरों के लिए, लेकिनआप सभी के लिए एक जैसा दिल रखते हैं। मैं फुटबॉल का खिलाड़ी हूं एक जैसी भावना रखता हूं। आप ने देखा होगा पांच साल से संघर्ष कर रहे हंै, संघर्ष में कोई कमी नहीं होगी। नामांकन के बाद आप जहां भी लेकर चले मैं तैयार हूं, किसी प्रकार की संघर्ष में कोई कमी नहीं होगी।
चुनौती बढ़ी है-
अंत में प्रेस के साथियों के जवाब देते हुए मानवेन्द्रसिंह ने कहा कि यहां राजनीतिक कठिनाईयां है,मुझे काफी जानकारी है। कुछ कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत परेशानियां उन्हें मिलकर दूर करेंगे। सब मिलकर काम करेंगे,दिल से लगाव है, सभी हमारे भाई है, सब एक साथ है, हमें आशा है विजय होंगे।


आज भरेंगे नामांकन-
मानवेन्द्रसिंह झालरापाटन विधानसभा सीट से 11.30 बजे कांग्रेस कार्यलय से रोड शो करते हुए मंगलपुरा, मूर्ति चारोहा व मामा भांजा होते हुए मिनी सचिवालय पहुंचेंगे। जहा रिटर्निंग अधिकारी के समझ 1.30 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ सहप्रभारी तरुण कुमार सहित कई कांग्रेस नेता रहेंगे।

Published on:
18 Nov 2018 10:39 pm