झालावाड़

खेतों में आग की लपटे उठी तो किसान हवालात में बंद होंगे

पराली जलाने पर पुलिस दर्ज कर ही किसानों पर मुकदमें, लगाए जा रहे जुर्माना

2 min read
खेतों में आग की लपटे उठी तो किसान हवालात में बंद होंगे

झालावाड़़. हाड़ौती समेत समूचे राजस्थान में इन दिनों गेहूं की कटाई का काम जोरों पर चल रहा है। किसान गेहूं को काटने के बाद पराल में आग लगा देते हैं। इससे आग बढ़ते-बढ़ते गांव- बस्तियां तक पहुंच जाती है। आग पर काबू करने के लिए कड़ी मशककत करनी पड़ती है। इससे बड़ी आगजनी की आशंका बनी रहती है। साथ ही पराल नहीं जलाने के संबंध में एनजीटी के सख्त आदेश जारी किए हुए हैं। पराल में आग लगाने पर विधिक कार्रवाई का प्रावधान है। झालावाड़ पुलिस ने पराल जलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई का निर्णय किया है। एक किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नहीं लगाए आग
पुलिस ने अपील हैं कि कोई भी काश्तकार अपने खेत में गेंहू की पराली नहीं जलाए, जिससे की निजी सम्पति, जंगल के पेड पौधे, वन्य जीवों को बचाया जा सके। व आग से होने वाले वायुप्रदुषण को रोका जा सके।

नौलाइयों में आग लगाने से किसान के पाइप जले
पनवाड़. कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में गेहूं की कटाई के बाद नौलाइयों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आने लगी है।
दूमड़ण्डिय़ाखेड़ी धाम हनुमान मंदिर के पीछे अज्ञात कारणों के चलते नौलाइयों में आग लगने के कारण पास के खेत में फैल रहे पाइप जल गए। किसान देवीलाल सुमन, हैमराज ने बताया कि दूमडण्डिया हनुमान मंदिर के पीछे गेहूं की नौलाइयों में सोमवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसके कारण पास में खेतों में फैल रहे करीब दस कृर्षि पाइप व टीन सेड के नीचे रखा भूसा जल गया। खेतों में लगी मोटरें चलाकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पराल में आगजनी की अब तक एक दर्जन से अधिक वारदातें हो चुकी है। आग लगने से किसानों की फसलों को भी नुकसान हो रहा है। उधर खेतों के ऊपर से निकल रहे विद्युत तारों में तेज हवा के कारण स्पार्किंग की वजह से भी आग लग जाती है। खेत में गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो जाती है। पिछले दिनों खानपुर, चंदीपुर, चौमहला में इस तरह की घटनाएं हुई।

Published on:
26 Apr 2022 08:49 am
Also Read
View All