झालावाड़

आप अगर तेज वाहन चलाते है तो हो जाएं सावधान नहीं तो हो सकता है लाइसेंस निरस्त

  -तेज वाहन चलाने पर 315 के खिलाफ कार्रवाई, ६० से अधिक के लाइसेंस किए निरस्त

2 min read
If you drive fast then be careful otherwise the license may be cance
आप अगर तेज वाहन चलाते है तो हो जाएं सावधान नहीं तो हो सकता है लाइसेंस निरस्त

झालावाड़.जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस नित नए प्रयोग कर रही है। शहर में गुरुवार को बड़ी संख्या में तेज वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्रवाई पुलिस उप अधीक्षक नीरज शर्मा के निर्देशर में कीगई। कार्रवाई में मोटर वाहन अधिनियम का उल्लघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध 64 ड्राईविग लाईसेंस निलम्बित करवाए जाने के लिए परिवहन विभाग को भिजवाए गए। जिनमें से परिवहन विभाग द्वारा 10 वाहन चालकों के ड्राईविग लाईसेंस 3 माह की अवधि के लिए निलम्बित किए गए है।

भेजा नोटिस-
14 वाहन चालकों को परिवहन विभाग द्वारा ड्राईविग लाईसेंस निरस्त करने के लिए नोटिस जारी किए गए है। जिनमें आगामी तारीख नियत है। 40 वाहन चालकों के विरूद्ध ड्राईविग लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही के प्रस्ताव परिवहन विभाग भेजे गए। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात शाखा झालावाड़ व इंटरसेप्टर वाहन द्वारा 29 व्यक्तियों के विरूद्ध नशे शराब में वाहन चलाने पर कार्यवाही धारा 185 एमवी एक्ट की गई। 315 व्यक्तियों के विरूद्ध तेजगति से वाहन चलाने पर कार्रवाई की गई है, वहीं 469 के खिलाफ बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर 696 के खिलाफ चालान बनाए।
मोबाइल पर बात की तो बनेंगे चालान-वाहन चलाते समय मोबाइल परबात करते हुए 63 व्यक्तियों चालान बनाए गए। कार्रवाई में यातायात टीम के सीआई रणजीत सिंह, एएसआई मोहनलाल गुर्जर, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।


हनी ट्रेप मामला: डरा धमका कर ४०हजार रुपए ले चुकी थी महिला, गिरफ्तार

झालावाड़.कोतवाली पुलिस ने हनी टे्रप मामले में एक चिकित्सक को झूंठे तरीके से फंसाने की आरोपी महिला व उसके रिश्तेदार को जेल भेज दिया।
कोतवाली सीआई बलवीरसिंह ने बताया कि बलात्कार में फंसाने के आरोप में पांच लाख रुपए मांगने वाली महिला सीमा तंवर व उसके सहयोगी रिश्तेदार मामा रवि को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां सेजेल भेज दिया। फरियादी डॉ.सुनील कुमार यादव ने कोतवाली में दी रिपोर्ट में बताया कि उससे 5-6 माह पहले मेरी जान पहचान हमारे विभाग में कार्य करने वाली चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी वल्लभ बाई ने एक लड़की से कराई थी जिसका नाम सीमा तंवर है, वो मेरे मोबाइल नम्बर लेकर चली गई उसके बाद बर्तन व साफ -सफाई के लिए बात होती थी, उसके बाद ९जून को आरोपी महिला सीमा तंवर निवासी बकानी ने कॉल किया और बोली सर कल आप से काम है। उसके बाद १० जून को कॉल आया आपसे काम है इसी दिन करीबन 4 से 4.30 पीएम के बीच वो मेरे घर कनक रेजीडंसी में फ्लेट पर आकर गेट बजाया मैंने गेट खोलातो मुझसे बोली की आप से ५ लाख रुपए चाहिए नहीं तो बलात्कार व छेडछाड के झूठे केस में फंसादूंगी। बाद मेंउसने अपने भाई को बुलाया और बलात्कार के केस में फंसाने की कहकर डराया धमकाया तो मैंन उनको ४० हजार रुपए दे दिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

Published on:
16 Jun 2022 09:08 pm