टोल टैक्स की दरें 12 फीसदी तक बढ़ाई
जयपुर, झालावाड़. पेट्रोल-डीजल के बेलगाम दामों से वाहन मालिक पहले ही खासे परेशान है। पिछले एक साल में पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। अब केन्द्र सरकार की ओर से टोल टैक्स की दरें और बढ़ाकर वाहन मालिकों पर बड़ा भार डाला जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 48 से दिल्ली जाने पर आपको पहली सितम्बर से ज्यादा टोल टैक्स देना होगा। टोल टैक्स की दरें भी करीब 12 फीसदी बढ़ाई गई है।
जयपुर-दिल्ली रोड पर कार से सफर करना महंगा हो गया है। जयपुर के मनोहरपुर, दौलतपुरा, शाहजहांपुर टोल पर नई दरें एक सितम्बर से लागू होगी। कार, एलसीवी, ट्रक, बस , एमएवी पर अलग-अलग दर से टोल लिया जाएगा। टोल टैक्स की दरें 12 फीसदी तक बढ़ाई गई है।
85 किमी पर दो जगह टोल
एनएच 52 पर झालावाड़ से कोटा आने-जाने पर दो जगह टोल देना पड़ रहा है। कोटा से झालावाड़ जाने के लिए सबसे पहले मंडाना में टोल देना होगा है। इसके बाद हाल में रामगंजमंडी क्षेत्र में एनएच 52 पर नया टोल प्लाजा चालू कर दिया है। इस पर 110 रुपए का टोल लिया जाता है। इसी तरह झालावाड़ से बारां जाने पर भी झालावाड़ से 15 किमी का सफर करने पर ही टोल देना होता है। इस टोल से बारंा तक कोई टोल नहीं लगता है। इस टोल को तत्कालीन जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा ने भी अनुचित मानते हुए टोल टैक्स दर कम के संबंध में सरकार को पत्र लिखा था। झालावाड़ जिले में सबसे अधिक टोल प्लाजा है।
पुलिस ने छह जुआरी को किया गिरफ्तार
झालावाड़ कामखेड़ा पुलिस ने ताश पत्ती पर दांव लगाते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 हजार से अधिक की राशि जब्त की। थाना अधिकारी धनराज गोचर ने बताया कि ताश पत्ती पर दांव लगाते हुए गुना जिले के जामनेर निवासी लालू केवट व गुना जिले के मृगवास निवासी राजन चौरसिया, मनोहर थाना निवासी इमरान, मनोहर थाना निवासी बंटी कोली, वसीम खां, छान निवासी कलीम खां को गिरफ्तार कर उनके पास से 10100 रुपए जब्त किए। पुलिस टीम में थाना अधिकारी सहित कांस्टेबल जोधाराम,धोलाराम, बजरंग लाल, अरङ्क्षवद, जितेंद्र ,हेमराज, अनुराग राजू लाल का सहयोग रहा।