झालावाड़

पट्टे लेना है तो तैयार हो जाओ, प्रशासन आपके पास आएगा

प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत निकाय स्तर पर लगेंगे शिविर

less than 1 minute read
पट्टे लेना है तो तैयार हो जाओ, प्रशासन आपके पास आएगा

झालावाड़ । प्रशासन शहरों के संग अभियान के अन्र्तगत 2 अक्टूबर से 31 मार्च तक नगर परिषद् झालावाड़ सहित नगर पालिका भवानीमण्डी, अकलेरा, झालरापाटन एवं पिड़ावा में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर हरि मोहन मीना ने बताया कि शिविरों में पुरानी आबादी में फ्री.होल्ड पट्टेए कृषि भूमि की योजना के पट्टेए स्टेट ग्रान्ट एक्ट के तहत पट्टे, कच्ची बस्तियों के पट्टेए लीज होल्ड पट्टों को फ्री होल्ड में बदलनाए निकायों की योजनाओं में पट्टे, नजूल सम्पत्तियों पर बसी कॉलोनियों के पट्टे, लघु अवधि लीज की सम्पत्ति को 99 वर्षीय लीज पर फ्री.होल्ड के पट्टे, पूर्व में जारी पट्टों का पुर्नर्वेध कर पंजीयन करना, नाम हस्तान्तरण, पुर्नगठन, उप.विभाजन, भू.उपयोग परिवर्तन के बाद पट्टे दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान राजस्थान आवासन मण्डल की अवाप्तशुदा भूमियों पर बसी कॉलोनियों को राजकीय भूमि मानते हुए पट्टे, अन्य विभागों ;सार्वजनिक निर्माणए सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, की भूमियों पर बसी हुई पुरानी कॉलोनियों के पट्टे तथा रीको, औद्योगिक भूमियों पर बसी कॉलोनियों के पट्टे देने का कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उक्त शिविरों में सीलिंग प्रकरण व नजूल सम्पत्तियों के प्रकरणों का समाधान भी किया जाएगा। वहीं निकायों के मास्टर प्लान क्षेत्र में स्थित समस्त सिवायचक एवं अन्य भूमि का स्थानीय निकायों को हस्तान्तरण करनाए परिधि नियत्रंण पट्टी में अवस्थित ग्राम पंचायतों को पंचायत मुख्यालय वाले ग्राम में आबादी से 500 मीटर की परिधि में तथा अन्य ग्रामों में आबादी से 200 मीटर की परिधि में स्थित सिवायचक भूमि का ग्राम पंचायतों को हस्तान्तरण करना, गाडिय़ा, लुहारोंए घुमन्तूए अद्र्ध घुमन्तूए विमुक्त जातियों के आवासहीन परिवारों को 50 वर्गगज के आवासीय भूखण्डों का नि:शुल्क आवंटनए भूमि अवाप्ति के बदले विकसित भूखण्डों का आवंटन,आरक्षण पत्र जारी करना,संबंधी कार्य किए जाएंगे।

Published on:
29 Sept 2021 04:45 pm
Also Read
View All