6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: नाबलिग लड़की को भगाने पर मचा बवाल, घर के बाहर तोड़फोड़ करके लगाई आग, 4 गंभीर घायल

Rajasthan Crime News: राजस्थान के झालावाड़ में नाबालिग लड़की को भगाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आक्रोशित लोगों ने पथराव, मारपीट और आगजनी की घटना को अंजाम दिया, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
Jhalawar Crime News

घर के बाहर की तोड़फोड़ और भवानीमण्डी उपजिला अस्पताल में घायल का इलाज करते चिकित्सक की फोटो: पत्रिका

Jhalawar Violent Clash: नाबालिग भगाने के विवाद में भवानीमंडी थाना क्षेत्र के पालियाखेड़ी गांव में हिंसक झड़प हो गई। कांदलखेड़ी गांव के आक्रोशित लोगों ने युवक के रिश्तेदार के घर पर पथराव किया, मारपीट की और आगजनी को अंजाम दिया। घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए, जिनमें से चार गंभीर घायलों को झालावाड़ रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार झालावाड़ के पालियाखेड़ी निवासी रोडूलाल पर कांदलखेड़ी गांव की एक नाबालिग को भगाकर ले जाने का आरोप है। नाबालिग के पिता भवानीमंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थे। इसी दौरान पालियाखेड़ी गांव में समाज की पंचायत चल रही थी। बातचीत के दौरान ही विवाद बढ़ गया और कांदलखेड़ी के करीब 8 दर्जन से अधिक लोग उग्र हो गए।

भीड़ ने युवक के रिश्तेदार के घर को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया। हमलावरों ने घर के बाहर रखी गुमटी, बेड और सन्दूक में आग लगा दी। घर के दो कमरों में तोड़फोड़ कर सामान को नुकसान पहुंचाया। पास की एक सैलून दुकान और दो स्कूटी और दो बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी।

हमले में घायल दीपक बंजारा ने बताया कि उसकी बहन पदमा, रिश्तेदार लीला बाई, सब्बा सिंह और नंद किशोर गंभीर रूप से घायल हुए। पदमा के हाथ में फ्रैक्चर आया है, जबकि लीला बाई व सब्बा सिंह के सिर में गंभीर चोटें हैं। प्राथमिक उपचार के बाद इन चारों को झालावाड़ रेफर किया गया। दूसरे पक्ष का कुशाल सिंह भी घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए झालावाड़ भेजा गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की। दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गांव में अब हालात काबू में हैं।

प्रमोद कुमार, थानाधिकारी भवानीमंडी।