4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा में हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 3 आरोपी घायल, जयपुर रेफर

Dharmendra Meena murder case: राजस्थान के दौसा जिले में सोमवार तड़के पुलिस और हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र मीणा हत्याकांड के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना लालसोट क्षेत्र में बिनोरी मोड़ के पास सुबह करीब 3 बजे हुई।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Anil Prajapat

May 04, 2026

History-sheeter Dharmendra Meena murder case

पुलिस मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र मीणा हत्याकांड के आरोपी। फोटो: पत्रिका

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में सोमवार तड़के पुलिस और हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र मीणा हत्याकांड के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना लालसोट क्षेत्र में बिनोरी मोड़ के पास सुबह करीब 3 बजे हुई, जब पुलिस और डीएसटी टीम आरोपियों की तलाश में दबिश देने पहुंची थी।

पत्रिका संवाददाता महेश बिहारी शर्मा के अनुसार आरोपियों ने पुलिस से बचकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि इस दौरान पुलिस टीम बाल-बाल बच गई और किसी जवान को गोली नहीं लगी। तभी पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। हत्याकांड का मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, दो अन्य आरोपी भी भागने के प्रयास में चोटिल हो गए।

मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी चेतराम सहित देशराज उर्फ देशू और कल्लू उर्फ राज गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई लालसोट थानाधिकारी के नेतृत्व में की गई, जिसमें डीएसटी की टीम भी शामिल रही। घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल व एमओवी की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। इस दौरान मंडावरी थानाधिकारी सुधीर उपाध्याय भी मौके पर मौजूद रहे।

तीनों घायल पहले दौसा और फिर जयपुर रेफर

पुलिस ने मुठभेड़ में घायल तीनों बदमाशों को उपचार के लिए लालसोट जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को दौसा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद घायलों को उपचार के जयपुर रेफर किया गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये है पूरा मामला

लालसोट के कोथून मार्ग पर जमात चौराहे के निकट 10 अप्रेल की दोपहर हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र मीणा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। फायरिंग से कुछ देर पहले ढाबे पर धर्मेंद्र व कुछ युवकों ने दो अलग-अलग टेबलों पर खाना खाया था। एक टेबल पर 5 और दूसरी पर 3 युवक अलग-अलग बैठकर खाना खा रहे थे। इस दौरान दोनों टेबलों के युवकों में कहासुनी हुई थी।

बाद में सभी खाना खाकर वहां से बाहर निकल गए थे, इसी बीच कार में बैठकर जाते समय आरोपियों ने धर्मेंद्र मीणा पर फायरिंग कर दी थी। इसके बाद आरोपी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की थी और आरोपियों की गिरफ्तार के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की थी। बता दें कि धर्मेंद्र मीणा पुत्र तेजाराम मंडावरी थाने का हिस्ट्रीशीटर था। जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई प्रकरण दर्ज है।