1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dausa Weather Update: बारिश के साथ गिरे ओले, आज भी बदला मौसम, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा?

Dausa Rain Alert: राजस्थान के दौसा जिले में आज भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से 5 दिन तक मेघगर्जन और व्रजपात के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Anil Prajapat

May 01, 2026

dausa Weather News

दौसा जिले में बारिश के साथ गिरे ओले। फोटो: पत्रिका

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले गुरुवार शाम को अचानक मौसम ने करवट ली। जिलेभर में धूल भरी आंधी चली। वहीं, गुल्लाना और जयपुरा गांव में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश व ओले गिरे। आसमान में घने काले बादल छा गए और कुछ ही मिनटों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बेर के आकार के बड़े और मोटे ओले गिरने लगे।

जिलेभर में आज भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से 5 दिन तक मेघगर्जन और व्रजपात के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

स्थानीय लोगों के अनुसार ओलों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ समय के लिए सड़कें और खेत सफेद चादर जैसे नजर आने लगे। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गई, वहीं कच्चे मकान और टीन शेड को भी नुकसान पहुंचा है।

मौसम हुआ खुशनुमा

पिछले कई दिनों से दौसा जिले का तामान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। लू के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। ऐसे में अचानक आई बारिश से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। लोग घरों से बाहर निकलकर बारिश का आनंद लेते नजर आए, वहीं बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

किसानों के लिए राहत भी, चिंता भी

इस बारिश को लेकर किसानों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। बारिश से सूखी जमीन को नमी मिली है, जिससे आगामी फसलों की बुवाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती है और पशुओं को भी राहत मिली है। फल व सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। इससे किसानों को चिंता सताने लगी है।

बिजली व यातायात भी प्रभावित

तेज आंधी और बारिश के चलते कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से रास्ते अवरुद्ध हो गए, जिससे यातायात प्रभावित रहा। हालांकि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

प्रशासन हुआ सतर्क

मौसम में आए इस बदलाव को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। स्थानीय स्तर पर फसलों के नुकसान का सर्वे किया जा सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ऐसे बदलाव की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

चेहरों पर मुस्कान

गुल्लाना-जयपुरा क्षेत्र में हुई यह बारिश जहां आमजन के लिए राहत लेकर आई है, वहीं किसानों के लिए चेतावनी भी है। फिलहाल गर्मी से राहत ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान जरूर ला दी है।

बड़ी खबरें

View All

दौसा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग