30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा रेलवे स्टेशन पर एक और एंट्री-एग्जिट गेट की मिलेगी सुविधा! बांदीकुई के 2 प्लेटफॉर्म पर बढ़ेगी शेल्टर की लंबाई

Amrit Bharat Station Scheme: यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दौसा रेलवे स्टेशन पर जल्द ही दूसरे गेट की सुविधा मिल सकती है। बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दो प्लेटफॉर्म पर शेल्टर की लंबाई बढ़ाने की तैयारी है

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Anil Prajapat

Apr 30, 2026

DRM Ravi Jain

बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों का जायजा लेते डीआरएम रवि जैन। फोटो: पत्रिका

दौसा। यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दौसा रेलवे स्टेशन पर जल्द ही दूसरे गेट की सुविधा मिल सकती है, जिससे प्रवेश और निकास की समस्या काफी हद तक कम होगी। इसके लिए आबकारी विभाग की ओर से रास्ता निकालने की कवायद जारी है और राज्य सरकार से भी चर्चा चल रही है। वहीं बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दो प्लेटफॉर्म पर शेल्टर की लंबाई बढ़ाने की तैयारी है, ताकि धूप और बारिश से बेहतर बचाव मिल सके।

डीआरएम रवि जैन व एडीआरएम अशफाक हुसैन अंसारी बुधवार सुबह दौसा जंक्शन पर पहुंचे। यहां उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्य का जायजा लिया। वहां उन्होंने यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। नए फुटओवर ब्रिज के निरीक्षण के बाद वहां खुले में पड़े केबल पर नाराजगी दिखाई और पूछा कि यह केबल ऐसे खुले में क्यों है? इसे जमीन में क्यों नहीं गाड़ा गया? इसके लिए लिए जिम्मेदार कौन है?। इसके अलावा उन्होंने नई लिफ्ट से उतरकर जायजा लिया।

पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्टेशन में प्रवेश और बाहर निकलने का अभी एक ही गेट है। दूसरा गेट आबकारी विभाग के दफ्तर से निकालने का प्रयास है, इसके लिए राज्य सरकार से बात कर रहे है। ईसरदा का पानी दौसा व बांदीकुई स्टेशन को भी मिलेगा। जंक्शन पर यार्ड पर भी काम कर रहे हैं।

स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन पर शेल्टर की लंबाई बढ़ाने के निर्देश

रेलवे के जयपुर मण्डल रेल प्रबंधक ने बांदीकुई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे विकास कार्यों को बारीकी से देखा एवं समय पर पूरा करने के निर्देश दिए, वहीं उन्होंने प्लेटफार्म नम्बर दो व तीन पर शैल्टर समेत अन्य यात्री सुविधाएं बढ़ाने के संबंध में प्लान बनाने के निर्देश दिए। जिससे आने वाले समय में यात्री सुविधाओं को अधिक बेहतर बनाया जा सके।

स्पेशल निरीक्षण ट्रेन कोच से बांदीकुई पहुंचे डीआरएम

डीआरएम जयपुर रवि जैन अन्य अधिकारियों के साथ स्पेशल निरीक्षण ट्रेन कोच (परख यान) से बांदीकुई पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सैफ्टी सेमिनार में हिस्सा लेकर रेलवे के विभिन्न विभागों से जुड़े हुए कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। उन्होंने लॉबी में रिपेयर कार्य करने, रनिंग रूम में अतिरिक्त कमरे बनाने के निर्देश दिए।

सौंदर्यीकरण कार्यों के बारे में ली जानकारी

गोल्डन रॉक वर्कशॉप से स्टेशन के बाहर प्रदर्शन के लिए आए भाप के इंजन के आसपास चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के बारे में जान‌कारी ली एवं मौजूद अधिकारियों को बोर्ड लगाने, रंगीन लाइटिंग व इससे संबंधी जानकारी अंकित करने के बात कही। आरपीएफ ट्रेनिंग सेन्टर में बैरक निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।