झालावाड़

Administration campaign with cities….अवैध निर्माण और मास्टर प्लान के विरूद्ध निर्माण के पट्टे जारी नहीं होंगे

जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा ने ली शहरी निकायों की बैठक

2 min read
Administration campaign with cities....अवैध निर्माण और मास्टर प्लान के विरूद्ध निर्माण के पट्टे जारी नहीं होंगे

झालावाड़ । प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे शिविरों की प्रगति के संबंध में जिला कलक्टर हरि मोहन मीना की अध्यक्षता में शनिवार को मिनी सचिवालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिला कलक्टर ने 2 अक्टूबर से चलाए जा रहे प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान में प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए। उन्होंने कहा कि प्रशासन शहरों के संग अभियान में आशा के अनुरूप परिणाम नहीं आ रहे हैं। उन्होंने नगरीय निकायों के अधिकारियों से शिविरों में पट्टों सहित अन्य योजनाओं के आवेदन नहीं आने तथा प्राप्त आवेदनों का शिविरों के दौरान निस्तारण नहीं होने का कारण जाना। उन्होंने प्रशासन गांवों संग अभियान के तहत आयोजित शिविरों के दौरान विभागवार किए गए कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने श्रम, पशुपालन व रसद विभाग के अधिकारियों को शिविरों के दौरान अपने विभाग की योजनाओ के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में क्षेत्रीय कार्यालय स्थानीय निकाय विभाग कोटा की उप निदेशक दीप्ति मीणा ने नगर परिषद् के आयुक्त तथा नगर पालिकाओं के अधिशाषी अधिकारियों को प्रशासन शहरों के संग अभियान को गंभीरता से लेते हुए पात्र नागरिकों को लाभान्वित करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर निकायों के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नगरीय निकाय क्षेत्रों में पट्टे जारी करने के साथ.साथ अन्य प्रकरणों में सकारात्मक रूख अपनाते हुए शिविर से 7 दिवस पूर्व प्री.कैम्प आयोजित करें। प्रत्येक शिविर की प्रतिदिन स्वयं मॉनिटरिंग करें। शिविरों में जन्म.मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र जारी करने के साथ.साथ प्री.कैम्प में घर.घर जाकर आबादी क्षेत्र के पट्टे के आवेदन तैयार करवाने तथा शिविर के दौरान उन्हें लाभान्वित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण तथा मास्टर प्लान के विरूद्ध निर्माणों के पट्टे किसी भी परिस्थिति में जारी नहीं करने के निर्देश प्रदान किए। इस दौरान नगर परिषद् झालावाड़ के सभापति संजय शुक्ला, नगर पालिका भवानीमण्डी अध्यक्ष कैलाश चन्द बोहरा,नगर पालिका झालरापाटन अध्यक्ष वर्षा जैन, नगर पालिका पिड़ावा अध्यक्ष कौशल्या बाई, अतिरिक्त जिला कलक्टर राधेश्याम डेलू,जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीनिधि बीटी, उप वन संरक्षक संग्राम सिंह कटियार सहित उपखण्ड अधिकारी विकास अधिकारी तहसीलदार एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Published on:
23 Oct 2021 08:54 pm
Also Read
View All