- जिले में कई बूथ पर हुआ था कम मतदान
झालावाड़.प्रदेशभर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव लडऩे के इच्छुक उम्मीदवारों ने राजनीतिक आकाओं की हाजरी बजाना शुरु कर दिया है। प्रदेश में झालावाड़ जिले का विशेष महत्व रहा है। जिले ने प्रदेश को दो बार मुख्यमंत्री दिया है। जिले की चारों विधान सभाएं लगातार एक दशक से अधिक समय से भाजपा के हाथों में हैं। जिले में डगविधानसभा सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित रही है, शेष तीनों सामान्य सीट है। चुनाव के दौरान जिले में गत चुनावों में कई राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की सभाएं हुई है। जिले में इस बार 2023 के विधानसभा चुनाव में 10 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। हालांकि अभी तक गत वर्ष से करीब 67 हजार मतदाता बढ़े हैं। वहीं जिले में पहली बार करीब 35 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में सबसे ज्यादा मतदाता झालरापाटन विधानसभा में है,ये सीट मतदाताओं के हिसाब से भी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धराजे की विधानसभा सीट होने से भी महत्वपूर्ण सीट मानी जा रही है। हालांकि निवार्चन विभाग जिन मतदान केन्द्रों पर मतदान कम हुआ है, वहां स्वीप के माध्यम से लोगों को जागरुक कर रहा है।
जिले में विधानसभावार मतदाता विधानसभा
पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल
डग 132975 128655 7 261637
झा.रापाटन 149672 143615 4 293291
खानपुर 125419 116903 2 242324
म.थाना 135205 127071 3 262279
जिले में 35 हजार युवा मतदाता पहलीबार करेंगे मतदान-
जिले में 18-19 वर्ष के करीब 35 हजार युवा मतदाता ऐसे है जो पहली बार मतदान करेंगे। जिले में डग विधानसभा में 10040, झालरापाटन में 9451,खानपुर में 7279, मनोहरथाना में 8643 युवा मतदान करेंगे। 67 हजार मतदाता बढ़े- जिले में 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद अभी तक 67 हजार 549 मतदाता बढ़े हैं, हालांकि अभी निवार्चन विभाग की साइड पर नए मतदाताओं के पंजीयन किए जा रहे हैं, जो नामांकन से एक माह पूर्व तक किए जाएंगे। ऐेसे में अभी मतदाताओं की संख्या बढऩे की उम्मीद है। जिले में इस समय तक 10 लाख 59 हजार 531 मतदाता है, वहीं गत चुनाव में 9 लाख 91 हजार 982 मतदाता थे। इस बार करीब 67 हजार मतदाता बढ़े है इसमें अभी ओर इजाफा होने की उम्मीद है।
कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जोर-
जिले में डग विधानसभा क्षेत्र में आक्या गहलोत में 58.75,भवानीमंडी में बूथ संख्या 43 में 59 फीसदी, झालरापाटन में झालरापाटन बूथ संख्या 64 में 59.39, झालावाड़ में बूथ संख्या 22 में 60.58 फीसदी,खानपुर में रतनपुरा में 56.87 फीसदी, जोलपा में57.11 फीसदी, मनेाहरथाना में अकलेरा बूथसंख्या43 में 64.60, अकलेरा में बूथ संख्या 51 में 65.01 फीसदी मतदान हुआ था।
जहंा मतदानकम वहां विशेष जोर-
जिले में स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया जा रहा है। गत चुनाव में जहां मतदान प्रतिशत कम रहा, वहां मतदान बढ़ाने के लिए जागरुकता रैलियां निकाली जा रही है। लोगों को मतदान का महत्व समझाने के लिए नुक्कट नाटक व अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
जीतमल नागर, स्वीप प्रभारी,झालावाड़।