- मिनी सचिवालय में हुआ आयोजन
झालावाड़.विधानसभा चुनाव 2023 के तहत जिले में चलाए जा रहे स्वीप अभियान के तहत आगामी दिनों में आमजन को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में सीईओ एवं स्वीप प्रभारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित की अध्यक्षता में जिला परिषद के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वीप प्रभारी ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित कार्मिकों, समूहों आदि के साथ ब्लॉक स्तर पर मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित वोटर हैल्पलाइन एप्पए सी-विजिल एप्प, सक्षम एप्प, केवाईसी एप्प को अधिक से अधिक लोगों से मोबाइल में डाउनलोड कराने के लिए लक्ष्य प्रदान किए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक गौरीशंकर मीना को दिव्यांगजनों की मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कराने एवं सक्षम एप्प डाउनलोड कराने के निर्देश दिए। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कैलाश चन्द मीणा को ब्लॉक स्तर पर निर्वाचन संबंधी किसान गोष्ठी एवं प्रभात रैली आयोजित करने के निर्देश दिए।
रामर्श पर्ची पर मतदान करने का संदेश -
उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जीएम सैय्यद को सभी चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सा परामर्श पर्ची पर मतदान तिथि के साथ आवश्यक रूप से मतदान करने का संदेश लिखवाने एवं शहर के मिठाई विक्रेताओं से मिठाई के डिब्बों पर मतदाता जागरूकता संदेश का स्टीकर लगवाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्रतिनिधि को विभिन्न महाविद्यालयों के सहयोग से निर्वाचन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं सरस डेयरी के संचालक को जिले के सभी सरस बूथों पर निर्वाचन एप्स के क्यूआर कोड के स्टीकर लगवाने तथा महिला दुग्ध समितियों का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करवाने के निर्देश दिए। स्वीप प्रभारी ने शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक सत्येन्द्र पाल शर्मा व जिला खेल अधिकारी कृपाशंकर शर्मा को संयुक्त रूप से मैराथॉन आयोजित करवानेए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को महिलाओं की रैली व राजीविका के जिला परियोजना समन्वयक को राजीविका के अन्तर्गत आने वाले स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान स्वीप प्रभारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले अधिक से अधिक युवाओं का नाम मतदाता सूची में 27 अक्टूबर तक पंजीकृत करवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान स्वीप सह प्रभारी जीतमल नागर सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।