झालावाड़

सरकार की लापरवाही से बुवाई के समय आंदोलन करना हमारी मजबूरी-यदुवंशी

6 जुलाई को जिला मुख्यालय पर महिलाएं करेंगी प्रदर्शन
2 min read
It is our compulsion to run a movement against sowing of government du
सरकार की लापरवाही से बुवाई के समय आंदोलन करना हमारी मजबूरी-यदुवंशी

झालावाड़.बुवाई के समय आंदोलन करना हमारी मजबूरी बन गई है। हाड़ौती के किसानों का माल नहीं तुला उससे पहले सरकार ने खरीद केन्द्रों पर फसलों की तुलाई बंद दी है। अभी जिले में हजारों पंजीकृत किसानों का माल तुलना शेष है। जहां तक पंजीकृत किसानों का माल नहीं तुलता है। आंदोलन तेज किया जाएगा। जिले में 17 हजार 598 किसानों का लहसुन के लिए पंजीयन किया हुआ है, तुलाई मात्र 4720 किसानों के लहसुन की हुई है। जिले में मात्र 27 फीसदी किसानों का माल तुला है। ऐसे में सरकार की लापरवाही से भारतीय किसान संघ को आंदोलन की राह पर चलना पड़ रहा है। यह जानकारी मंगलवार को एक निजी होटल में प्रेसवार्ता में भारतीय किसान संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख हेमराज यदुवंशी ने दी। यदुवंशी ने राजफेड के अधिकारियों, कर्मचारियों व दलालों की मिलीभगत से किसानों के टोकन नंबर का वरियता क्रम तौडऩे की बात भी कही है।

खरीद केन्द्र शुरू-

और कहा कि यदि सरकार खरीद केन्द्र शुरू करने में विफल रहती है तो भावान्तर योजना के तहत लहसुन के 2500 सौ रूपए प्रति क्विंटल, चने के 1000 रूपए, सरसों के 500 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों के खाते में डाले। नहीं तो किसानों में इस समय खतरनाक आक्रोश है। 2 जुलाई से आंदोलन की शुरूआत हो चुकी है, अब 6 जुलाई को हाड़ौती के चारों जिलो में महिलाओं द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। इसी दिन आगामी रणनीति तय की जाएगी।

अधिकारी नहीं कर रहे जांच-
जिले के बकानी में व्यापारियों द्वारा खरीद केन्द्र पर चना तुलवाया जा रहा था। भारतीय किसान संघ के विरोध करने के बाद चने को जब्त किया गया है। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। सरकार की खरीद केन्द्रों पर तुलाई की क्रियान्विती सही से नहीं करने से किसानों का धैर्य जवाब दे गया है, समय रहते सरकार ध्यान देंवे। नहीं तो स्थिति संभालना भारी पड़ सकता है। इस मौके पर जिला मंत्री राधेश्याम गुर्जर, कोषाध्यक्ष केवलचन्द पाटीदार, प्रचार प्रमुख मुकेश मेहर, जिला युवा प्रमुख महेश मेहरा, झालरापाटन तहसील महिला प्रमुख नीतू लोधा आदि मौजूद थे।

उमसभरी गर्मी ने किया परेशान
झालावाड़. मानसून के दस्तक के साथ किसान बुवाई में जुटे हुए हैं। लेकिन चार दिनसे बारिश नहीं आने से किसानों को बीज खराब होने की चिंता सता रही है। जिले में उमसभरी गर्मी से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान ३१ और न्यूनतम २६ डिग्री रहा।

Published on:
03 Jul 2018 08:04 pm