झालावाड़

Jhalawar Jailor Trap: झालावाड़ के जेलर को दस हजार रुपए की घूस लेते दबोचा

- कोटा देहात एसीबी की बड़ी कार्रवाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jul 2021, 4:46 PM IST
Jhalawar Jailor Trap
Jhalawar Jailor Trap...झालावाड़ के जेलर को दस हजार रुपए की घूस लेते दबोचा

झालावाड़। कोटा देहात एसीबी की टीम ने मंगलवार को झालावाड़ जेल के जेलर करणसिंह को जेल में सुविधा उपलब्ध कराने तथा बंदी को परेशान नहीं करने के नाम पर दस हजार रुपए की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। जेलर कोटा के बोरखेड़ा का रहने वाला है। कोटा ग्रामीण की एएसपी डा. प्रेरणा शेखावत के निर्देशन में जेलर को ट्रेप करने की कार्रवाई की गई है। शेखावत ने बताया कि बारां जिले के सरोती निवासी भवानीशंकर मीणा ने एसीबी को परिवाद दिया था कि उसकी मां झालावाड़ जेल में एक प्रकरण में बंद है। उसकी मां को जेल में परेशान नहीं करने एवं सुविधाएं देने की ऐवज में जेलर करणसिंह ने बीस हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। परिवादी की शिकायत का सत्यापन करवाया गया, जिसमें जेलर की ओर से घूस मांगने की पुष्टि हो गई। सत्यापन के दौरान आरोपी जेलर 20 हजार की जगह 10 हजार रुपए की घूस लेने के लिए राजी हो गया। इसके बाद जेलर को ट्रेप करने के लिए व्यूरचना तैयार की गई। एसीबी टीम ने आरोपी जेल को मंगलवार को दस हजार रुपए की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई एसीबी कोटा देहात के पुलिस उपाधीक्षक विजयसिंह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में एसीबी के नरेन्द्रसिंह, दिग्विजयसिह, पवन कुमार, नरेन्द्रसिंह सोलंकी आदि शामिल थे।
कोटा एसीबी की रड़ार पर झालावाड़
कोटा एसीबी की लगातार झालावाड़ में ट्रेप की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। पिछले दिनों कोटा शहर एसीबी की टीम ने जिला अल्पकल्याण अधिकारी को घूस लेते हुए पकड़ा था। मंगलवार को एसीबी कोटा देहात की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।

Updated on:
27 Jul 2021, 4:46 PM IST
Published on: