झालावाड़

राजस्थान का पहला नॉन ट्रांसप्लांट ऑर्गन रिट्रीवल सेंटर, भूरिया ने ब्रेन डेड होने के बाद 3 लोगों की बचाई जिंदगी

First Non-Transplant Organ Retrieval Center of Rajasthan : झालावाड़ मेडिकल कॉलेज प्रदेश का पहला नॉन ट्रांसप्लांट ऑर्गन रिट्रीवल सेंटर बन गया है।

less than 1 minute read
Feb 26, 2024
first_non-transplant_organ_retrieval_center_of_rajasthan.jpg

Jhalawar News : झालावाड़ मेडिकल कॉलेज प्रदेश का पहला नॉन ट्रांसप्लांट ऑर्गन रिट्रीवल सेंटर बन गया है। जयपुर, कोटा एवं जोधपुर से गए चिकित्सकों के दलों ने झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के साथ अंगदान के कार्य को मूर्त रूप दिया। झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज भूरिया के ब्रेन डेड घोषित होने के बाद उसके किडनी, लिवर, कॉर्निया प्राप्त किए गए। इनमें से एक किडनी, लिवर सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर तथा एक किडनी एम्स जोधपुर भेजी गई। इन अंगों को तत्काल प्रभाव से जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की सहायता से ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। चार एम्बुलेंस के माध्यम से इन अंगों को जयपुर व जोधपुर पहुंचाया गया।

Jhalawar Medical College : झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में 21 फरवरी को पेड़ से गिरने के कारण घायल हुए 39 वर्षीय भूरिया को भर्ती कराया गया था। गहरी चोट के कारण भूरिया ब्रेन डेड हो चुके थे। चिकित्सकों के ब्रेन डेड घोषित करने के बाद झालावाड़ मेडिकल कॉलेज प्रशासन एवं झालावाड़ के सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने यह सूचना चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह व अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह को दी। उन्होंने परिजन से अंगदान की सहमति प्राप्त करने के निर्देश दिए।

Published on:
26 Feb 2024 01:43 pm