
Jhalawar Nagar Parishad Result 2026 : झालावाड़। नगर परिषद चुनाव के नतीजों ने झालावाड़ की सियासत में ऐसा पासा पलटा कि चुनावी समीकरणों के सारे अनुमान धरे रह गए। 45 वार्डों वाली नगर परिषद में कांग्रेस ने 29 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही कांग्रेस का बोर्ड बनना तय हो गया। दूसरी ओर भाजपा 13 सीटों पर सिमट गई। आम आदमी पार्टी ने एक वार्ड में जीत दर्ज कर अपना खाता खोला, जबकि दो निर्दलीयों ने भी अपनी जीत का झंडा गाड़ दिया।
नगर परिषद में बोर्ड बनाने के लिए 23 पार्षदों की जरूरत थी, लेकिन कांग्रेस ने इससे छह सीट ज्यादा जीत लीं। यानी बोर्ड बनाने के लिए अब किसी बैसाखी की जरूरत नहीं है। कांग्रेस अपने दम पर बोर्ड बनाएगी।
नतीजों के बाद अब चुनावी चर्चा का केंद्र भी बदल गया है। मुकाबला कौन जीता, यह साफ हो चुका है। अब शहर की सियासत में सबसे बड़ा सवाल है—सभापति की कुर्सी पर कौन बैठेगा?
चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबरी का माना जा रहा था। भाजपा के संगठन और स्थानीय राजनीतिक ताकत को देखते हुए पार्टी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद भी थी। लेकिन मतगणना पूरी होते-होते तस्वीर पूरी तरह बदल गई।
भाजपा को सिर्फ 13 सीटें मिलीं। अब पार्टी के भीतर यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर वह कौन से समीकरण थे, जिन्होंने उसके पक्ष में नजर आ रही बाजी को पलट दिया। वार्डवार हार, प्रत्याशी चयन और स्थानीय संगठन की भूमिका पर मंथन होना तय है।
कांग्रेस की जीत, लेकिन असली खेल अब शुरूकांग्रेस के लिए चुनावी जश्न का दौर शुरू हो गया है, लेकिन बोर्ड बनने के साथ ही पार्टी के सामने अगली चुनौती भी खड़ी हो गई है। 29 पार्षदों का बहुमत कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है,
वार्ड विजेता पार्टी
1 अरफिया जहां कांग्रेस
2 टीना कांग्रेस
3 राजेंद्र सुमन भाजपा
4 महेश सेन कांग्रेस
5 प्रदीप सिंह राजावत (निर्विरोध) भाजपा
6 जितेंद्र कुमार भाजपा
7 महेंद्र सिंह (निर्विरोध) कांग्रेस
8 उमा बाई कांग्रेस
9 शबनम कांग्रेस
10 पूजा कंवर कांग्रेस
11 दीपांकर नागर भाजपा
12 शराफत कांग्रेस
13 अब्दुल वाजिद निर्दलीय
14 कमल भाजपा
15 राजीव कुमार कांग्रेस
16 ऋचा जैन कांग्रेस
17 हसन राजा कांग्रेस
18 चित्रेश अग्रवाल भाजपा
19 ममता कांग्रेस
20 अंजनाबैरवा कांग्रेस
21 अनिता भाजपा
22 ईश्वर सिंह कांग्रेस
23 परमानंद भील कांग्रेस
24 प्रियंका मीणा कांग्रेस
25 प्रिया गुप्ता कांग्रेस
26 राजेश गुर्जर कांग्रेस
27 चंद्रशेखर कांग्रेस
28 शीतल पाटीदार कांग्रेस
29 बलवीर कुमार भाजपा
30 रईस चौधरी भाजपा
31 मो. अशरफ आम आदमी पार्टी
32 यशंवत यादव भाजपा
33 अकरम कांग्रेस
34 अब्दुल रहमान कांग्रेस
35 गायत्रीदेवी भाजपा
36 राजकुमार सोनी भाजपा
37 मनोज कुमार कांग्रेस
38 किरण कुमारी कांग्रेस
39 इस्लाम खान कांग्रेस
40 सुमित्रा बाई कांग्रेस
41 ओमप्रकाश निर्दलीय
42 खुशी रैगर कांग्रेस
43 शिवराज रैगर कांग्रेस
44 सागर कश्यप भाजपा
45 फारूख अहमद कांग्रेस