. Jhalawar New प्रतिमा और कक्षों का उत्साह से अनावरण. राजपूत छात्रावास में कार्यक्रम का आयोजन, उमड़े सर्व समाज के प्रबुद्धजन
झालावाड़. Jhalawar News, Maharaj Harishchandra Statue Unveiled श्री हरिश्चन्द्र राजपूत छात्रावास समिति के तत्वावधान में रविवार को स्व. महाराज राणा हरिश्चन्द्र सिंह की प्रतिमा अनावरण एवं 26 कक्ष लोकार्पण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में जिलेभर के समाज के प्रबुद्धजनों व महिलाओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने हरिश्चन्द्र के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे जनहित को सर्वोपरि मानते थे। श्रीहरिश्चन्द्र राजपूत छात्रावास समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह झाला ने बताया कि प्रतिम अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि जगदगुरू द्वाराचार्य पीठाधीश्वर श्री झंकारेश्वराचार्य महाराज पीपाधाम थे। अध्यक्षता अजमेर के समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा ने की। इस दौरान पूर्व राजपरिवार के सदस्य चन्द्रजीत सिंह झाला एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीकृष्ण पाटीदार, मोहनलाल राठौर, सेवानिवृत्त कलक्टर अमरसिंह, पूर्व राज परिवार के सदस्य महिजीत सिंह झाला, कंवर जैसल सिंह झाला आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन की अतिथियों ने सराहना की।
हरिश्चन्द्र जनहितकारी सोच के व्यक्ति थे
इस दौरान स्व. महाराज राणा हरिश्चन्द्र सिंह की प्रतिमा अनावरण हुआ। इसके बाद यहां बनाए कक्षों का भी लोकार्पण हुआ। पूनम रौतेला ने पूर्व नरेश पर प्रकाश डाला। संचालन वीरेंद्र सिंह राजावत ने किया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों का सामाजिक धर्मिक समाज प्रतिनिधि मंडल की ओर से अथितियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि श्रीझंकारेश्वराचार्य महाराज ने पूर्व नरेश के कार्यो को याद करते हुए कहा कि उनके सामाजिक कार्य से आज भी याद करते है यह उनके जनहितकारी सोच को दर्शाता है। कार्यक्रम में वीरेन्द्र सिंह कितावत, नीतिन सिंह झाला, गोविन्द सिंह झाला, दुर्गेश सिंह राजावत, सुदर्शन सिंह राजावत, नारायण सिंह झाला, विवेक सिंह आदि समिति के सदस्य उपस्थित थे।