झालावाड़

Rajasthan: चोरों का अजब कारनामा; पहले आमलेट बनाकर खाया,गैस जलती छोड़ी…फिर ढाई लाख नकद और जेवर लेकर फरार

झालावाड़ में चोरी की ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस के साथ लोगों को भी हैरान कर दिया। बदमाशों ने गुरुवार रात सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए की नकदी, जेवर और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया।
2 min read
Jhalawar theft case
कमरे में बिखरा सामान। फोटो पत्रिका

झालावाड़। भवानीमंडी की महाकाल कॉलोनी में चोरी की ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस के साथ लोगों को भी हैरान कर दिया। बदमाशों ने गुरुवार रात सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए की नकदी, जेवर और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि चोरी करने से पहले बदमाश घर की रसोई में पहुंचे, फ्रीज में रखे अंडों का आमलेट बनाकर खाया और उसके बाद पूरे घर को खंगाल डाला।

महाकाल कॉलोनी निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया कि उनके पिता हरजीत सिंह के कैंसर उपचार के लिए पूरा परिवार मुंबई गया है। इसी दौरान बदमाशों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि घर से करीब ढाई लाख रुपए नकद, चार सोने की चूड़ियां, सोने की अंगूठी, चेन, कान के टॉप्स, दो घड़ियां तथा एलईडी टीवी चोरी हुए हैं।

पड़ोसी ने दी पुलिस को सूचना

पड़ोसी लक्ष्मीकांत उपाध्याय ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह घर के बाहर टहल रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि बाहर बाउंड्री गेट पर ताला लगा था, लेकिन अंदर का दरवाजा खुला था। शक होने पर उन्होंने अंदर जाकर देखा तो घर का सामान चबूतरे तक बिखरा पड़ा था। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घर से साक्ष्य जुटाए तथा आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार के लौटने के बाद ही चोरी गए सामान और कुल नुकसान का सही विवरण सामने आएगा। कॉलोनी में निजी चौकीदार तैनात होने के बावजूद वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

अचार ले जाना भूले, गैस चूल्हा जलता छोड़ गए

चोरी के दौरान बदमाशों ने रसोई में रखे चार प्रकार के अचार डिब्बों से निकालकर थैले में भर लिए और उसे बाहर डोली (चबूतरे) पर रख दिया, लेकिन जल्दबाजी में वहीं छोड़कर फरार हो गए। इतना ही नहीं, आमलेट बनाने के बाद रसोई का गैस चूल्हा जलता ही छोड़ गए। यदि समय रहते पड़ोसियों की नजर नहीं पड़ती तो आग लगने जैसी बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी।

Updated on:
31 Jul 2026 05:04 pm
Published on:
31 Jul 2026 05:04 pm
Also Read
View All
Jhalawar: ड्रग माफियाओं की ‘काली कमाई’ पर शिकंजा, 3 मकान और वाहनों समेत 2.28 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज

बिहार से नाबालिग लड़कियां लाकर राजस्थान में शादी के लिए बेचने वाली गैंग गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड भी बनाते थे

झालावाड़ में हादसा: बिजली के पोल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली दुकान में घुसी, 2 मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल

पिपलोदी हादसे का एक साल: भरभरा कर गिरे जर्जर स्कूल में दब गए थे मासूम बच्चे, ये जख्म सताएगा; उम्मीद है फिर हरा न हो

‘अब राखी किसको बांधेंगे?’, रोने लगी इकलौते भाई को खोने वाली चारों बहनें, झालावाड़ स्कूल हादसे में 7 बच्चों की हुई थी मौत