झालावाड़

थर्मल के तकनीकी कर्मचारियों ने समयबद्ध पदोन्नति और ग्रेड पे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Technical employees of Thermal demonstrated demanding timely promotion and grade pay.

2 min read
  • झालरापाटन. कालीसिंध सुपर थर्मल पावर परियोजना के तकनीकी कर्मचारियों ने सोमवार को समयबद्ध पदोन्नति और ग्रेड पे 3600 की मांग को लेकर थर्मल गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
  • झालरापाटन. कालीसिंध सुपर थर्मल पावर परियोजना के तकनीकी कर्मचारियों ने सोमवार को समयबद्ध पदोन्नति और ग्रेड पे 3600 की मांग को लेकर थर्मल गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
  • भारतीय मजदूर संघ काली सिंध थर्मल अध्यक्ष गणेश प्रसाद, महामंत्री जितेंद्र सुमन, राजस्थान विद्युत तकनीक कर्मचारी संगठन इकाई अध्यक्ष सुरेश सोकरिया, महामंत्री शेर सिंह गुर्जर, इंटक कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु कुमार, महामंत्री नीरज शर्मा की अगुवाई में तकनीकी कर्मचारियों ने राज्य सरकार, जिलाप्रशासन, थर्मल प्रबंधन के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन स्थल पर हुई सभा में प्रदर्शनकारियो ने बताया कि तकनीकी कर्मचारी के जुलाई व अगस्त 2024 में सेवाकाल को 12 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। निगम के 8 जुलाई 2019 के आदेश के अनुसार सभी तकनीकी कर्मचारियों का तय समय बाद पदोन्नति पॉलिसी के तहत सेवा काल के 12 वर्ष पूर्ण होते ही प्रमोशन किए जाने के आश्वासन के बावजूद जयपुर प्रशासन द्वारा तय समय पूर्ण होने के बावजूद अभी तक प्रमोशन अपग्रेडेशन नहीं करके अगले वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2025 में डीपीसी करके अपग्रेडेशन करने का आदेश जारी कर रखा है। जिससे तकनीकी कर्मचारियों को 9 से 10 माह की वित्तीय हानि उठानी पड़ेगी, जबकि इसी योजना के तहत जयपुर डिस्काम में समय के अनुसार जिन कर्मचारियों के 12 साल पूरे हो रहे हैं और इनका अपग्रेडेशन किया जा रहा है। प्रशासन को इस मांग को लेकर कई बार कर्मचारियों ने लिखित मांग पत्र देकर अवगत कराया है लेकिन न्यूनतम वेतन भोगी कर्मचारियों को इस प्रकार का वित्तीय लाभ नहीं दिया जा रहा है।
  • मुख्य अभियंता को ज्ञापन दिया
  • 1 घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर थर्मल के मुख्य अभियंता को ज्ञापन दिया। जिसमें 12 वर्ष पूर्ण होने पर अपग्रेडेशन करने के आदेश जारी नहीं किए जाने से जब तक आदेश जारी नहीं होते हैं तब तक उनका विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहने, नियमित पदोन्नति के लिए 3600 ग्रेड पे के तहत तकनीकी कर्मचारियों के प्लांट अटेंडेंट प्रथम से आगे की पदोन्नति नहीं होने की जानकारी दी है।
Updated on:
16 Jul 2024 11:29 am
Published on:
16 Jul 2024 11:28 am
Also Read
View All

अगली खबर