झालावाड़

सोयाबीन में खराबा देखकर किसान तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते समय मौत

आवर.झालावाड़ जिले की ग्राम पंचायत धतुरिया के गांव गागरनी में रविवार को बारिश से खराब सोयाबीन की फसल देखने के बाद एक किसान की तबियतबिगड़ गई। उसे उपचार के लिए झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

less than 1 minute read
  • आवर. झालावाड़ जिले की ग्राम पंचायत धतुरिया के गांव गागरनी में रविवार को बारिश से खराब सोयाबीन की फसल देखने के बाद एक किसान की तबियत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आवर.झालावाड़ जिले की ग्राम पंचायत धतुरिया के गांव गागरनी में रविवार को बारिश से खराब सोयाबीन की फसल देखने के बाद एक किसान की तबियतबिगड़ गई। उसे उपचार के लिए झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार लगातार कई दिन से हो रही बारिश रविवार को थमी तो गागरनी निवासी ईश्वर सिंह (45) खेत में सोयाबीन की फसल देखने गया था। खेत में लबालब पानी भरने से पांच बीघा की सोयाबीन की फसल खराब हो गई थी। फसल में खराबा देखने के बाद घर आते ही उसकी तबियतबिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद परिजन उसे पहले भवानीमंडी अस्पताल लाए, जहां से उसे झालावाड़ अस्पताल रैफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।पडोसियों के अनुसार ईश्वर की माली हालत घीक नहीं थी। उसने घर की जरूरतों के लिए काफी कर्जा ले रखा था। उसे सोयाबीन की फसल से कर्जा चुकाने की उम्मीद थी।
Published on:
30 Sept 2024 09:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर