झालावाड़

Jhalawar Good News….परिवार कल्याण कार्यक्रम में झालावाड़ अव्वल

लगातार तीसरे साल मिली सौगात : जिले की टोटल फर्टिलिटी रेट 3 प्रतिशत से भी कम

less than 1 minute read
Jhalawar Good News....परिवार कल्याण कार्यक्रम में झालावाड़ अव्वल
Jhalawar Good News....परिवार कल्याण कार्यक्रम में झालावाड़ अव्वल

झालावाड़ . इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी थीम पर मनाया जा रहा है। परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत आधुनिक गर्भ निरोधक साधनों व परिवार नियोजन सेवाओं की सूचना, परामर्श एवं सेवाऐं प्रदान करने के प्रावधान पर जोर दिया गया है।
राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों की पालना में जनसंख्या दिवस पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरस्कार कार्यक्रम शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम में लगातार तीसरे साल झालावाड़ जिला अव्वल रहा है। जिला कलक्टर हरिमोहन मीना ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम जिलों की जनसंख्या स्थायीत्व मिशन की उपलब्धियों के आधार पर दो फेज में चिन्हित किया गया है। पहले फेज में वे 14 जिले आते हैं जिसकी टोटल फर्टिलिटी रेट 3 प्रतिशत से अधिक है। दूसरे फेज में 19 जिले आते हंै जिनकी टोटल फर्टिलिटी रेट 3 प्रतिशत से कम है। झालावाड जिला भी टोटल फर्टिलिटी रेट 3 प्रतिशत से कम वाले जिलों में शामिल है। वर्तमान में जिले की टोटल फर्टिलिटी रेट 2.4 प्रतिशत है।
कोरोना काल में उपलब्धि मिलना खास
सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने बताया कि गत वर्ष जिले की चिकित्सा विभाग की पूरी टीम द्वारा विपरीत कोविड परिस्थितियों के बावजूद अपेक्षा से अधिक बेहतर कार्य करते हुए जिले को एनएमपीवी श्रेणी में प्रथम स्थान दिलवाने में मुख्य भूमिका निभाई है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. मुकेश कुमार बंसल ने बताया कि लक्ष्यों के विरुद्ध शत् प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की गई, जो कि राज्य स्तर पर उत्कृष्ट रही है।

Published on:
16 Jul 2021 03:47 pm