झालावाड़

Girl Kidnapping : रात को घर से किशोरी का अपहरण, पीछा किया तो कुएं में धकेल भाग छूटे

आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

2 min read
Kidnapping of a teenager from home at night, chased and escaped by pushing her into the well
झालावाड़ जिले के असनावर थाना क्षेत्र में अपहरण के बाद कुएं में​ धकेलने से घायल हुई किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

झालावाड़. जिले के असनावर थाना क्षेत्र में शनिवार रात को एक बालिका को कुछ लोग घर से उठा ले गए। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी राजकुमार त्योहारिया ने बताया कि असनावर निवासी अंजली गुर्जर की मां ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी अंजली रात को लघुशंका के लिए उठी थी। इस दौरान उसे कुछ लोग उठा ले गए। इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो पीछा किया। इस पर खेडला रोड पर एक कुएं के पास अंजली चिल्लाई। इस दौरान अपहरणकर्ता अंजली को कुएं में धकेल कर भाग गए। असनावर पुलिस ने किशोरी को जनाना चिकित्सालय में भर्ती करवाया है।
ये था पूरा घटनाक्रम
जनाना चिकित्सालय में भर्ती अंजली (14) पुत्री सुरेश गुर्जर ने बताया कि वो शनिवार रात को लघुशंका के लिए उठी और नल बंद करने गई थी। दीवार के ऊपर से दो लोग आए और मेरा मुंह बंद कर गेट खोलकर मुझे उठा ले गए और बाहर से कुंदी लगादी। बाहर गाड़ी के पास छह लोग और थे। वे मुझे उठाकर खेडला रोड पर कुएं के पास ले गए और धमकी दी की किसी को बताया तो कुएं में फेंक देंगे। उन्होंने मुझे से मारपीट भी की। इसी दौरान वहां एक गाड़ी आती हुई नजर आई तो मैं चिल्लाई तो वो मुझे कुएं में धक्का देकर भाग गए। इस दौरान मौके पर मेरे चाचा पहुंचे और उन्होंने मुझे निकाला।

पिता बोले मैं न्याय चाहता हूं-
मेरी लड़की को कौन लेकर गए ये पता नहीं है। जमीन को लेकर पारिवारिक मामला चल रहा है। इस मामले में एसपी को भी परिवाद दे रखा है। उन्होंने कल शाम को ही धमकी भी दी थी। मैं कोई लड़ाई झगड़ा नहीं चाहता हूं। मैं तो न्याय चाहता हूं।

सुरेश गुर्जर


किशोरी की मां की रिपोर्ट पर रात को ही मामला दर्ज कर लिया है। अभी किसी का नाम पता नहीं बताया है। फिर भी हम जांच कर रहे हैं।
राजकुमार त्योहारिया, थानाधिकारी, असनावर

Published on:
28 Aug 2023 10:21 am